- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
पीएफ की बकाया राशि वसूलने कम्पनी मालिक का मकान कुर्क
इन्दौर. भविष्य निधि की बकाया राशि की वसूली करने पीएफ विभाग ने एक कम्पनी मालिक का मकान कुर्क कर दिया. विभाग की रिकवरी टीम ने गुलमोहर काम्पलेक्स के सुभाष अग्रवाल के मकान में कुर्की की कार्यवाही की. अग्रवाल की कम्पनी पी ट्रेड एफएमसीजी वा पीएफ का 35 लाख से अधिक की राशि बकाया थी.
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 के निर्देश पर पीएफ विभाग की पॉंच सदस्यीय टीम ने सुभाष अग्रवाल के मकान पर छापा मारा. टीम के साथ पुलिस बल भी था। सुभाष अग्रवाल के घर पर नही मिलने पर टीम ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया. कम्पनी पर विभाग की पहले से कार्यवाही चल रही थी. अनेक नोटिस के बाद भी कम्पनी द्वारा राषि जमा नही करने पर यह कार्यवाही की गई. इसके बाद भी राषि जमा नही की जाती है तो विभाग गिरफ्तारी की कार्यवाही करेगा.
राशि जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
कुर्की की कार्यवाही सहायक भविष्य निधि आयुक्त एवं रिकवरी ऑफिसर पवन बंसल के आदेश पर प्रवर्तन अधिकारी समर पंकज गुप्ता, विजय च्योथानी, सहदेव सोनवणे संदीप कुमार, मयंक राठौर राकेश जैन आदि द्वारा की गई। इससे पूव इसी माह आरती स्वीट्स के संचालक ओमप्रकाश बजाज को पीएफ की बकाया राशि की वसूली के लिए गिरफ्तार किया गया था.
इस संबंध में पीएफ कमिश्नर अमरदीप मिश्रा ने बताया कि विभाग भविष्य निधि की बकाया राशि की वसूली सख्ती से कर रहा है. उन्होंने ऐसे नियोक्ताओं जिन पर पीएफ की राशि बकाया है जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने को कहा है. राशि जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा चल अचल सम्पति की कुर्की, बैंक खाता अटेचमेंट एवं गिरफ्तारी जैसी कार्यवाही की जाएगी.


