- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सफाई कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिये बनेंगी कमेटियां
इंदौर. सफाई कामगारों के लिये विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा के लिये आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष मनहर वालजी भाई जाला द्वारा बैठक ली गई।
बैठक में सफाई कामगारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के सदस्य श्री सदानंद जी महाराज, राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री जटाशंकर करोसिया, प्रताप करोसिया, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में तय किया गया कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिये अनुभाग तथा जिला स्तर पर विजिलेंस कमेटी का गठन किया जायेगा.
ड्रेनेज तथा चेम्बरों की सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए की सहायता देने का प्रावधान है। अध्यक्ष श्री जाला ने इंदौर जिले के सफाई कर्मियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिए. साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में सफाई कर्मियों सहित अन्य रिक्त पदों की पूर्ति यथाशीघ्र की जाये.
बैठक में तय किया गया कि सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में सफाई कर्मियों के परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आवश्यक होने पर उनका इलाज भी कराया जायेगा।
इसी तरह बताया गया कि हाजिरी सेंटर पर सफाई कर्मियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। यहां पर उनके बैठने और शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था भी रहेगी।
बैठक के पूर्व श्री जाला ने इंदौर नगर निगम के विभिन्न सफाई कर्मियों के संगठनों, यूनियनों, संस्थाओं आदि के पदाधिकारियों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुना तथा यथासंभव निराकरण के निर्देश दिये। बैठक में श्री जाला ने स्वच्छता में इंदौर के नम्बर वन आने पर सभी सम्बन्धितों को बधाई दी।


