- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
मास्क एवं सेनेटाईज़र की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच
एसडीएम श्री अंशुल खरे पहुंचे दवा बाजा़र
इंदौर. कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव के निर्देश पर एसडीएम श्री अंशुल खरे ने दवा बाज़ार पहुंचकर मास्क एवं सेनेटाईज़र की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच की। उल्लेखनीय है कि, यह जांच मास्क और सेनेटाईज़र की कालाबाजारी की शिकायतों के मद्देनज़र की जा रही है।
एसडीएम अंशुल खरे ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों के साथ लोकल सैनिटाइजर का सैंपल लिया। जिससे उसकी प्रामाणिकता का पता चल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने सैनिटाइजर तथा N95 मास्क की स्टॉक संबंधी जानकारी ली तथा दवा व्यापारियों को निर्देश दिए कि सैनिटाइजर तथा मास्क आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इन्हें बढ़ी हुई कीमत पर ना बेचा जाए। किसी भी स्थिति में गलत लेबलिंग तथा गलत ब्रांडिंग नहीं की जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


