- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं से की चर्चा
बिजली बिलों के संबंध में दी गयी रियायतों की उपभोक्ताओं ने की सराहना और मुख्यमंत्रीजी के प्रति माना आभार*
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं और आमजन के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें राज्य शासन द्वारा बिजली के बिलों के संबंध में दी गयी रियायतों की जानकारी दी।
संवाद के दौरान उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्रीजी द्वारा विद्युत बिलों में दी गयी राहत की सराहना की और मुख्यमंत्रीजी के प्रति आभार माना। इंदौर का प्रमुख आयोजन कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी सभागार में हुआ।
संवाद कार्यक्रम, मालवा-निमाड़ में सवा पाँच लाख लोगों ने देखा

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं से वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इंदौर जिले के भंवरासला के उपभोक्ता श्री अनिल कुमार जैन से मुख्यमंत्रीजी ने बात की। श्री जैन ने बताया कि मुझे फैक्ट्री के बिजली बिल में इस माह साढ़े तीन हजार रुपये की छूट मिली है। उन्होंने कहा कि बिजली का वितरण अच्छा है। बिजली कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी सहयोगी भावना के साथ कार्य कर रहे है।
इस दौरान इंदौर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में मप्रपक्षेविविंक के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल, मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, वरिष्ठ अधिकारी श्री संजय मोहासे, श्री एन.के. गोयल, श्री अशोक शर्मा, श्री कामेश श्रीवास्तव, श्री डीएन शर्मा, श्री अंतिम जैन, श्री सुनील पाटौदी, श्री अभिषेक रंजन आदि मौजूद थे। भोपाल से हुए इस संवाद के कार्यक्रम के दौरान मंदसौर जिले, बदनावर आदि जगहों के उपभोक्ताओं से भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्रीजी ने इस दौरान किसानों को 10 घंटे एवं अन्य सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था पर संतोष जताया व कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 50 रूपए, 100 रूपए एवं 50 फीसदी बिल तीन माह तक जमा करने की सुविधा दी है। किसानों व उद्योगों के साथ अन्य दुकानदारों को भी सुविधा प्रदान की गई है।
इस संवाद कार्यक्रम का मालवा निमाड़ के 15 जिलों में 5 हजार से ज्यादा स्थानों पर प्रसारण किया गया। इस प्रसारण को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने बिजली जोन, धर्मशाला, विद्यालय, पंचाय़त भवन, जनपद, मैरिज गार्डन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित होकर देखा। इन 15 जिलों से जुड़े करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं ने फेसबुक के माध्यम से भी संवाद कार्यक्रम देखा व बिजली सुविधा/राहत की सराहना की।
ये कहा इंदौर के उपभोक्ताओं ने
धरमपुरी के श्री बंशीलाल परमार ने कहा कि घरेलू बिजली के बिल 50, 100 रूपए किए जाना अच्छा कदम है। इससे कोरोना संक्रमण काल में गरीबों का दर्द कम हुआ है। इसी तरह राजोदा के रहने वाले श्री अशोक शर्मा ने कहा कि घरों पर चौबीसों घंटे सप्लाय हैं, किसानों को भी भरपूर बिजली मिल रही है, अब बिल की राशि में राहत हमारे लिए सौगात है। चर्चा के दौरान उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्रीजी के प्रयासों की सराहना की और रियायतों के संबंध में उनके प्रति आभार माना।


