- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ‘‘एडवांस्ड आयुष वेलनेस सेन्टर’’ का उद्घाटन किया
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर में फ्लाय ओव्हर ब्रिज उद्घाटन के पश्चात ग्रेटर ब्रजेश्वरी स्थित एडवांस्ड वेलनेस सेन्टर का उदघाटन किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु ‘‘आयुष वेलनेस सेन्टर’’ की स्थापना की बात कही थी। जिसे चरितार्थ करते हुये ग्रेटर ब्रजेश्वरी, पिपलियाहाना इन्दौर में अत्याधुनिक आयुष वेलनेस सेन्टर स्थापित किया गया है।
यहाँ पर आयुष की विभिन्न चिकित्सा प्रणाली (आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी), होम्योपैथिक तथा योग) द्वारा नागरिकों की चिकित्सा की जा रही है। वेलनेस सेंटर के संचालक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि यह मध्यप्रदेश में पहला आयुष वेलनेस सेंटर है, जिसका आज मुख्यमंत्रीजी ने उदघाटन किया है।
यहाँ पर विश्व स्तरीय आयुष चिकित्सा जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ योग, आयुर्वेद तथा होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां पर जोड़ो में दर्द, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, कमजोरी, सिरदर्द, माइग्रेन के साथ-साथ त्वचा रोग, पार्किंसन, किडनी की बीमारी एवं गठिया, अस्थमा, मोटापा, स्पोंडिलिटिस, वेरिकोस वेन, प्रोस्टेट तथा अप्लास्टिक एनीमिया का इलाज किया जा रहा है।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि यहाँ पर जटिल व असाध्य रोग के मरीजों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं होम्योपैथिक चिकित्सा दी जा रही है। साथ ही मनोचिकित्सा द्वारा भी लोगों को स्ट्रेस, एंजाइटी एवं डर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संस्थान की स्थापना से इन्दौर सहित पूरे मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। ऐसे लोग जो प्राकृतिक चिकित्सा लेने के लिये प्रदेश के बाहर जाते थे, उन्हें अब इन्दौर शहर के मध्य में ही यह सभी सुविधायें मिल सकेंगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, डॉ. भूपेन्द्र गौतम, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. विवेक शर्मा, श्री दीपक उपाध्याय, श्री नानक कारपेंटर सहित अन्य महानुभव उपस्थित थे।


