- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब का लोकार्पण
मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त भूमि देंगे – मुख्यमंत्री श्री चौहान
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार ज़रूरी है। इसका विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा और इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी को 22 एकड़ ज़मीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश, देश में भविष्य का लॉजिस्टिक हब है। देश के मध्य में होने के कारण हमारा प्रदेश संभावनाओं से परिपूर्ण है। इंदौर कार्गो हब प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री चौहान ने कहा कि इन्दौर एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की परिधि में लॉजिस्टिक हब विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदेश जाने वाले एक पार्सल को प्रतीकात्मक रूप से भेज कर आज से अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत में बेटियों के पांव पखारे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन्दौर सपनों का शहर है। यह मध्य प्रदेश ही नहीं, देश का तेज़ी से बढ़ता हुआ शहर है। यहाँ का सेवा भाव और संस्कार अद्भुत हैं। आज इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय कार्गो के रूप में एक बड़ी सौग़ात मिली है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में क़ानून विरुद्ध काम करने वालों को सख़्त सजा दिलायी जाएगी। ड्रग्स माफ़िया हो चाहे भू-माफ़िया, मध्य प्रदेश में उन्हें पनाह नहीं मिलेगी। हम इन्हें मध्य प्रदेश की धरती पर पनपने नहीं देंगे। यह हमारा संकल्प है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिवस इंदौर में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने पर स्थानीय प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से आह्वान किया कि अब वे वैश्विक गुणवत्ता के अनुरूप उत्पादन करें। इन्दौर से अब अंतर्राष्ट्रीय निर्यात की सुविधा आज से मिल गई है।
क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर एयरपोर्ट को हर संभव सुविधा और मदद मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को इंदौर एयरपोर्ट में यात्रियों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए यहाँ एक नए भवन की आवश्यकता से अवगत करवाया।
कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने भी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संबोधित किया और इन्दौर को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, विधायक आकाश विजयवर्गीय, श्री महेन्द्र हार्डिया एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इंदौर अंतर्राष्ट्रीय कार्गो प्रमुख विशेषताएं
इंदौर से अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए कार्गो का ट्रांसपोर्टेशन एयर इंडिया एवं इंडिगो एयरलाइन कर रही है। यह कार्गो इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इंदौर से टेक्सटाइल एवं रेडी गारमेंट्स फॉर्म ऑफ प्रोडक्ट नमकीन एवं मिठाई निरंतर निर्यात की जाती है। इंदौर से फिनिश्ड लेदर हांगकांग बांग्लादेश चीन यूरोप इटली एवं कोरिया को निर्यात किया जाता है। यहां से दवाइयां बांग्लादेश पाकिस्तान सिंगापुर जर्मनी एवं फ्रांस को निर्यात की जाती है।यही नहीं इंदौर से मशीनरी पार्ट्स हांगकांग ,चीन , जर्मनी सहित यूरोप के कई देशों, कोरिया, यूएई एवं जिंबाब्वे को निर्यात किए जाते हैं। इंदौर से स्पेयर पार्ट्स भी हांगकांग, चीन, जर्मनी और जिंबाब्वे को निर्यात किए जाते हैं।


