- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
बेटमा-पीथमपुर के 121 हितग्राहियों को मुआवजा राशि वितरित
औद्योगिक क्षेत्र विकास से मिलेगा 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिये अधिग्रहित की गई जमीन के 121 हितग्राहियों को मुआवजा राशि वितरित की। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हासिल किया जाये। इसी कड़ी में आज 121 किसानों और भू-स्वामियों ने आपसी सहमति से अपनी जमीन औद्योगिक विकास के लिये दी है। इस जमीन पर उद्योग स्थापित किये जायेंगे और 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस क्षेत्र के किसानों ने आज नया इतिहास रचा है। लैंड पुलिंग प्रक्रिया को पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य के बाद रोजगार सबसे बड़ी आवश्यकता है। औद्योगिक कंपनियों का चीन से अब विश्वास उठ गया है। वे मध्यप्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रतीक रूप में 10 हितग्राहियों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किये और पांच व्यक्तियों को अभिनंदन पत्र दिया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये कृत संकल्पित हैं। औद्योगिक केन्द्र विकास निगम उद्योग के विकास के लिये काम कर रहा है। पीथमपुर में 586 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है, जहां पर 200 से अधिक उद्योग लगेंगे और 500 करोड़ से अधिक का निवेश होगा।राज्य सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। हमारी सरकार अंत्योदय यानी समाज के गरीब वर्ग के कल्याण में विश्वास करती है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री जगदीश जोशी ने कहा कि हमारी टीम ने किसानों को विश्वास में लेकर यह जमीन उपलब्ध कराई है। जिससे मालवा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिल सकें।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास निगम के कार्यपालिक निदेशक श्री रोहन सक्सेना ने कहा कि किसानों की सहभागिता से ही औद्योगिक विकास संभव है। इंदौर और धार जिले के 44 ग्रामों के किसानों ने अपनी जमीन दी है। उसके बदले उन्हें एक-एक विकसित प्लाट और मुआवजा राशि दी जायेगी। किसानों को विश्वास में लेकर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मंजुला, मोहम्मद इलियास, पार्वती बाई, जगराम, प्रियंका जोशी, गजेन्द्र सिंह, रत्नप्रभा लम्भाटे, प्रकाश धाकड़ और रवीन्द्र कुमार खुराना को मुआवजा राशि के चेक वितरित किये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पुरुषोत्तम मंत्री, हरीश जोशी, जगदीश जोशी, मोहम्मद एजाज शेख और लोकेन्द्र सिंह चौहान को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी, अध्यात्म, पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता तथा श्री जीतू जिराती, श्री गौरव रणदिवे आदि मौजूद थे।


