- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
राधा बाई के घर पहुँचे मुख्यमंत्री, अपनत्व और प्रेम से परोसा खाना
मुख्यमंत्री ने कहा आज आत्मा तृप्त हुई
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक भागीरथपुरा में रहने वाली राधा बाई के घर पहुँचे और उनके घर दोपहर का खाना खाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को राधा बाई ने प्रेम और अपनत्व से खाना परोसा। श्री चौहान ने कहा कि इतना स्वादिष्ट भोजन खाकर मेरी आत्मा तृप्त हो गई।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खाने के दौरान राधा बाई से उनके घर की गुज़र बसर पूछी। राधा बाई ने बताया कि पति मज़दूरी करते हैं और परिवार में एक बेटा और बेटी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूछे जाने पर राधा बाई ने बेटी को स्टोन की समस्या बतायी।
श्री चौहान ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह को मौक़े पर ही निर्देश दिए कि परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और जो आवश्यक हो, वह इलाज सुनिश्चित करायें। टीन की छत वाले इस कच्चे घर में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को शासन की किसी योजना के तहत राधा बाई का पक्का मकान बनाने के भी निर्देश दिए।
राधा बाई ने आज अपनी बेटियों हेमलता और संध्या के साथ मिलकर मुख्यमंत्री जी के लिए खाना बनाया था। उन्होंने घर में आलू बटले की सब्ज़ी, दाल-चावल और रोटी बनायी थी। साथ में बड़े जतन से हलवा भी बनाया था। सांसद श्री लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित थे।


