- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ट्रांसफॉर्मर्स वन के लिये कूले की शानदार सोच पर क्रिस हेम्सवर्थ ने रखे अपने विचार
बेहद सफल रही ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइज़ अपने आगामी रिलीज ट्रांसफॉर्मर्स वन से अपनी मौजूदा विरासत को आगे बढ़ाना चाहती है। जोश कूले द्वारा निर्देशित ट्रांसफॉर्मर्स वन अपने प्रशंसकों को साइबरट्रोन के महानतम योद्धाओं ऑप्टिमस प्राइम और मेगाट्रोन के बचपन में ले जाएगी।
सिनेमा की दुनिया में अक्सर ऐसा नहीं होता है कि कोई एक्टर किसी डायरेक्टर की सोच की इतने उत्साह और गंभीरता से तारीफ करे। क्रिस हेम्सवर्थ अपनी करिश्माई भूमिकाओं और एक्शन से भरपूर परफॉर्मेंसेस के लिये जाने जाते हैं। वह ट्रांसफॉर्मर्स वन को लेकर डायरेक्टर कूले की सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वह कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिये कूले की ‘‘अटूट आशा, लगन और उत्साह’’ ने उनका दिल जीत लिया और वह भी कूले की तरह सोचने लगे। फिल्म के शानदार दृश्यों, किरदारों के अनोखे अंदाज़ और सावधानी से बनाये गये फाइट सीन की बात करते हुए हेम्सवर्थ ने बताया कि कूले ने किस तरह से एक्शन और दिल को छू लेने वाली कहानी के बीच संतुलन दिया। कूले ने इसे एक ‘मजेदार ब्रोमांस’ में बदल दिया, जो फिल्म के खत्म होने तक दर्शकों का मनोरंजन करता है।
क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा, ‘‘ट्रांसफॉर्मर्स की दुनिया के लिये कूले की अटूट आशा, लगन और उत्साह फैलने वाला था। अपने शोध में उन्होंने जितना ज्ञान हासिल किया, वह असीम था। दृश्य चौंकाने वाले और एक्शन से भरपूर हैं। कलर, टोन और डिटेल, यानि सब-कुछ तरोताजा और अनूठा लगता है। फाइन सीन्स को डिजाइन करने और हर किरदार का अलग अंदाज़ विकसित करने में बड़ी पेचीदगी रही। कुल मिलाकर यह फिल्म रोमांचक, मजेदार और काफी मनोरंजक है। लेकिन कूले ने कहानी के सार से नजरें नहीं हटाई हैं। डायरेक्टर की आँखें हमेशा दो लोगों और अपनी-अपनी खोज के लिये उनके सफर पर टिकी रहीं। कई मर्तबा यह दो गहरे दोस्तों के बीच मजेदार ब्रोमांस जैसा लगता है, लेकिन आखिरकार वे एक-दूसरे को ही मारने की कोशिश करते हैं। लेकिन वहाँ तक पहुँचने से पहले बड़े ही मजेदार लगते हैं।’’
रोबोट्स को जन्म से ही लड़ाइयों के लिये तैयार दिखातीं, लाइव-एक्शन वाली ट्रांसफॉर्मर्स मूवीज़ से उलट ट्रांसफॉर्मर्स वन की कहानी में एक ताजगी है, जो किरदारों के बदलाव का सफर दिखाती है। इस फिल्म में ओरियॉन पैक्स और डी516 के बीच गहरी दोस्ती का रिश्ता है और उन घटनाओं पर रोशनी डाली गई है, जिनके कारण आखिरकार दोनों में टकराव होता है। इस फिल्म का वॉइस कास्ट भी कमाल का है, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ, ब्रायन टाइरी हेनरी और स्कारलेट जोहानसन शामिल हैं। इसके शानदार कलाकारों में कीगन-मिशेल की, स्टीव बस्केमी, लॉरेंस फिशबर्न और जॉन हैम भी शामिल हैं, जो ट्रांसफॉर्मर्स के प्रशंसकों को नये रोमांच का अनुभव देने का वादा कर रहे हैं। यह फिल्म भारत के थियेटर्स में 20 सितंबर, 2024 से अंग्रेजी और हिन्दी में यह 2डी, 3डी, 4डी और आईमैक्स (3डी) पर उपलब्ध है।


