- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
जावेद जाफरी ने श्रिया पिलगांवकर के पेशेवर रवैये की जमकर तारीफ की!
वस्या और उसके वरदान के बीच आएगी उसकी किस्मत या कोई दुश्मन? चमत्कारों और जादू की एक कहानी में वस्या लालच और अहंकार के सफर पर है, लेकिन क्या यह सब दिखावा था? बेहद प्रतीक्षित हॉटस्टार स्पेशल्स ताज़ा खबर अपने सीजन 2 के साथ लौट आया है। इसकी स्ट्रीमिंग 27 सितंबर 2024 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर होगी।
रोहित राज और भुवन बाम द्वारा बीबी की वाइन्स प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित और हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित इस सीरीज में दिग्गज एक्टर जावेद जाफरी के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर, प्रथमेश परब, देवेन भोजानी और शिल्पा शुक्ला, आदि की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। वस्या की किस्मत और वरदान को एक ताकतवर आदमी युसुफ अख्तर से चुनौती मिलेगी और एक बार फिर वस्या और उसके परिवार की जान पर जोखिम मंडराएगा। क्या वस्या अकेले लड़ पाएगा या वरदान इस बार भी उसका साथ देगा?
जावेद जाफरी ने श्रिया पिलगांवकर के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए कहा कि वह कैसे अपने काम में डूब सी जाती हैं और वह अपने काम के दौरान कैसे एकदम असली पेशेवर अंदाज लेकर आती हैं।
उन्होंने कहा, ‘’श्रिया पिलगांवकर के साथ काम करने का अनुभव खुशनुमा था। वह प्रतिभाशाली और मंझी हुई कलाकार हैं, जिनका पेशेवर व्यवहार उल्लेखनीय है। मैं उनके पिता को निजी तौर पर जानता हूँ और यह साफ है कि उनके परिवार की प्रतिभा और कला के लिये आदर उनके काम में दिखता है। श्रिया अपने अभिनय में बारीकी और खूबसूरती लेकर आती हैं और यह सचमुच बड़ी बात है। मैं ऑनलाइन कंटेन्ट कम ही देखता हूँ, लेकिन उतने में भी उनका कौशल और बरताव ऐसा दिखा, जिसकी मैं तारीफ करूंगा। अपने से बड़ों और अपने साथियों के लिये उनका आदर मुझे अनमोल लगा। काम करने के लिये सकारात्मक और मिलकर चलने का माहौल बनाना जरूरी होता है।’’
~ताज़ा खबर सीजन 2 में दौलत और शोहरत की जद्दोजहद के साथ कॉमेडी का तड़का देखिये, 27 सितंबर 2024 से, सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर


