- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
पथ विक्रेताओं व ऑटो चालकों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री श्री चौहान को सामने खड़े देखकर हतप्रभ हो गई सुंदर बाई
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर शहर भ्रमण के दौरान अचानक कलेक्टर कार्यालय के पास अपना काफिला रूकवाया और वहाँ फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं से चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आत्मीयतापूर्वक उनके हालचाल जाने.
इस दौरान श्री चौहान पथ विक्रेता प्रकाश कुशवाहा के ठेले पर पहुँचे और स्ट्रीट वेंडर योजना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह को निर्देश दिए कि श्री कुशवाहा को स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाएं. मुख्यमंत्री श्री चौहान निकट ही सब्जी बेच रही सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी जाकर मिले. सुंदर बाई मुख्यमंत्री श्री चौहान को अचानक सामने देखकर हतप्रभ रह गई.
राशन टीकाकरण की जानकारी ली
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गंगवाल बस स्टैंड के पास भी अपना क¸ाफ़िला रुकवाया और वहाँ ऑटो चालकों के बीच पहुँचकर आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना. उन्होंने ऑटो चालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाने के लिये प्रेरित किया और सभी ऑटो चालकों को वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आटो चालकों से उनकी दैनंदिनी की भी जानकारी ली। उन्होंने राशन और कोविड टीकाकरण की भी जानकारी ली. आटो चालकों ने बताया कि उन्हें सरकारी दुकान से राशन प्राप्त होता है. मुख्यमंत्री की सरलता और सहज व्यवहार से हर्षित आटो चालकों ने मामाजी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें विदाई दी.


