- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सहयोग निधि के लिए भाजपा का अर्थसंग्रह प्रारंभ
इंदौर. आज भंवरकुआ चौराहा से धनसंग्रह समिति के प्रदेश प्रभारी व गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे की विशेष उपस्थिति में विधानसभा 2018 सहयोग निधि हेतु धनसंग्रह का प्रारंभ किया गया.
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि विधानसभा चुनाव सहयोग निधि के लिये 500, 1000 और 2000 रूपये की राशि वाले कूपन के माध्यम से धनसंग्रह किया जा रहा है. इससे जो भी राशि एकत्रित होगी, वह उसी विधानसभा में विधानसभा चुनाव में खर्च की जायेगी.
धनसंग्रह के इस अभियान मेंं कृष्णमुरारी मोघे, मधु वर्मा, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, हरप्रीत सिंह बक्शी, नारायण पटेल, परमजीत सिंह बग्गा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. आपने बताया कि संग्रह का अभियान 12 अगस्त को एक साथ जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में सामूहिक रूप से आरंभ हुआ. इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अंशदान स्वीकार किया जा रहा है.
सामूहिक रूप से संग्रह के लिए निकलने वाले दल में स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा समर्थक शामिल है। इसी तरह समूचि विधानसभा क्षेत्र में अर्थ संग्रह अभियान के माध्यम से निम्न, मध्यम वर्ग के कार्यकर्ताओं से श्रद्धानुसार कूपन के माध्यम से पांच सौ, 1 हजार और 2हजार रूपए का अंशदान स्वीकार किया जा रहा है.
इस अभियान का मुख्य प्रयोजन जन-जन से जीवंत संपर्क बनाना और उन्हें अपनेपन का अहसास कराते हुए पार्टी के साथ रागात्मक संबंध जोडऩाहै. इस दौरान पार्टी के लिए तन मन धन से सहयोग करने का आव्हान किया गया.


