- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कलेक्टर ने बच्चों को सिखाया आगे बढ़ने तथा सफलता का मूलमंत्र
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शासकीय स्कूलों में पढ़ाने के लिए पहुंचे
बच्चों को सिखाया आगे बढ़ने तथा सफलता का मूलमंत्र
इंदौर. राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी मिल-बाँचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शासकीय स्कूलों में बच्चों से रू-ब-रू होने तथा उन्हें जीवन का पाठ पढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होने बच्चों को जीवन में सफलता का मूलमंत्र बनाया तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े आज सुबह सुदामा नगर स्थित शासकीय अत्रीदेवी जैन प्राथमिक स्कूल में पहुंचे। वे सीधे इस स्कूल की पाँचवीं कक्षा में बैठे। बच्चों को अपना परिचय दिया। बच्चों से भी उन्होने परिचय लिया। उन्होने बच्चों से आज उनके स्कूल में आने का कारण पूछा, बच्चों ने सही जबाव दिया।
श्री वरवड़े ने अपने जीवन से जुड़े दो वृतांतों को बच्चों सुनाया। उन्होने इन वृतांतों से सीख लेने की बात कही। श्री वरवड़े ने बच्चों से कहा कि वे रोज जल्दी सोये, जल्दी सुबह उठें, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, स्कूल समय पर पहुंचे, नियमित पढ़ाई करें।
जीवन में पढ़ाई के साथ खेलो का महत्व भी समझे। अंग्रेजी को सीखे, अंग्रेजी से डरे नहीं। लगातार मेहनत करते रहें। संघर्ष एवं लगातार प्रयास से सफलता निश्चित मिलती हैं।अगर किसी कारणवश सफलता नहीं भी मिले तो उससे हताश नहीं हो बल्कि सबक लेकर और अच्छी मेहनत करें।
सफलता जरूर मिलेगी। जीवन में समय का पालन करना और अनुशासन सीखें। जीवन में हर किसी से कोई ना कोई सीख जरूर मिलती हैं। बड़ो को भी जीवन के निर्णयों में जरूर शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया गया।


