- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कमिश्नर ने सुनाए महाभारत के दृष्टांत, एडीजी ने दी साहसी बनने की सीख
मिल बांचे कार्यक्रम में गांधीनगर पहुंचे आला अधिकारी
इंदौर. इंदौर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज गांधीनगर विद्यालय कन्या विद्यालय पहुंचकर मिल बाँचे कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ एडीजी श्री अजय शर्मा और वाणिज्यकर आयुक्त श्री पवन शर्मा भी थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बालिकाओं को महाभारत के कुछ दृष्टांत सुनाए, वही संस्कृत के श्लोक विद्या ददाति विनियम का अर्थ समझा कर विनय का पाठ पढ़ाया। एडीजी श्री अजय शर्मा ने बालिकाओं को हिम्मती और साहसी बनने की सीख दी और बच्चों से पूछा कि क्या उन्हें पढ़ाई अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि पढ़ना है तो खूब आनंद के साथ में पढ़े। विद्या अध्ययन के दौरान ना केवल पढ़ना वरन् सीखना भी जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपनी मां और शिक्षिकाओं से निरंतर संवाद रखे और हर बात उनसे जरुर शेयर करें। एडीजी श्री शर्मा ने कहा कि मैं और संभागायुक्त सहित सभी प्रमुख अधिकारी आपके इसी विद्यालय जैसे सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। आप भी पढ़ लिखकर जीवन में उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
इंदौर संभागीय उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना शिवाले ने भी इसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बालिकाओं को पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता का बहुत महत्व होता है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम विनम्रता का गुण अवश्य सीखें। उन्होंने मां को प्रथम गुरु बताते हुए यह भी कहा कि मां का सदैव सम्मान और ध्यान रखना चाहिए। वाणिज्यकर आयुक्त श्री पवन शर्मा ने भी विद्यालय परिसर में माध्यमिक कक्षा में जाकर बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली।


