- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कनाडिया क्षेत्र की कालोनियों को मिलेगा लिंक रोड का लाभ
कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ
इन्दौर. शहर में किये जा रहे विकास कार्यो की श्रृंखला में सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा, विधायक महेन्द्र हार्डिया भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक रूपये 10 करोड की लागत से लिंक रोड का कनाडिया रोड पर भूमिपुजन किया गया. इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, पूर्व सभापति अजयसिंह नरूका, पूर्व पार्षद प्रणव मंडल, सुनिल पाटीदार, आशा होलास सोनी, अरविंद बागडी, पदमा भोजे, मंडल अध्यक्ष, नगर शिल्पज्ञ अशोक राठौर व बडी संख्या में विभिन्न रहवासी संगठन के पदाधिकारी व नागरिकगण उपस्थित थे.
सांसद लालवानी ने कहा कि मैं विगत दिवस दिल्ली में था तब इंदौर को विभिन्न श्रेणियों में 6 अवॉर्ड मिले है. इस पर दिल्ली में सांसदो ने पूछा कि इंदौर स्वच्छता के साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी इंदौर नंबर वन है, यह सब इंदौर कैसे करता है, जिस पर मैंने कहा कि इंदौर की जनता देवतुल्य और सहयोगी है, जिसके सहयोग से यह सब संभव होता है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विधायक हार्डिया द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किये गये है. इंदौर विकास कार्यो में भी नंबर वन शहर बने, इसमें शहर की सहयोगी जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, इसी क्रम में आज कनाडिया से खजराना गणेश मंदिर तक पहुंच मार्ग का आज भूमिपूजन किया गया है, जिससे की इस क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों के रहवासियों को खजराना गणेश मंदिर तक पहुंच मार्ग मिलेगा, जिससे की समय की भी बचत होगी.
यातायात का दबाव कम होगा
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि यह लिंक रोड इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण लिंक सडक है, इसके लिये बहुत समय से प्रयास किया जा रहा था, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा सहयोग किया गया और आज इस कनाडिया से खजराना गणेश मंदिर तक लिंक रोड का भूमिपूजन किया गया है. इस लिंक रोड के निर्माण से रिंग रोड के यातायात का दबाव कम होगा. उक्त लिंक रोड निर्माण में खजरना गणेश मंदिर समिति द्वारा भी 5 करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी गई है. इस लिंक रोड से विभिन्न कालोनियों के मार्ग जुड़ेगे जिससे कि विभिन्न कालोनियों के रहवासी को बेहतर व सुविधाजनक सड़क मिलेगी. साथ ही कनाडिया क्षेत्र व विभिन्न कालोनियों के दर्शनार्थियों को खजराना गणेश मंदिर के पहुंच मार्ग से समय की भी बचत मिलेगी.
10 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि शहर के लिंक रोड निर्माण की श्रंृखला के अंतर्गत कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक रूपये 10 करोड की लागत से 1400 मीटर लंबाई तथा 18 मीटर चौडाई के लिंक रोड का आज भूमिपूजन किया गया है. उक्त लिंक रोड निर्माण में सीमेंट कांक्रीट सडक, पुलिया निर्माण, स्टॉर्म वॉटर लाईन, फुटपाथ निर्माण, इलेक्ट्रीक लाईन शिफिटंग कार्य भी किया जाएगा. उपरोक्त लिंक रोड के निर्माण कार्य में खजराना गणेश मंदिर समिति द्वारा रूपये 5 करोड की सहायता राशि भी दी जा रही है तथा शेष राशि निगम द्वारा वहन की जा रही है.
इन कॉलोनियों को मिलेगी सुविधा
पूर्व पार्षद प्रणव मंडल ने बताया कि शहर के लिंक रोड निर्माण की श्रंृखला के अंतर्गत कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड का भूमिपुजन किया गया है. उक्त लिंक रोड के निर्माण से कनाडिया क्षेत्र के साथ ही आस-पास की विभिन्न कालोनियो जिनमें शुभ लाभ कालोनी, मित्रबंधु नगर, लक्ष्य विहार कालोनी, मंगलमूर्ति नगर, डायमंड कालोनी, उदय नगर, वैभव नगर, आलोक नगर, बैकुंण्ड धाम कालोनी, बृजमोहिनी नगर, गोयल विहार कालोनी, केशव नगर, देवपुरी नगर व अन्य कालोनियों के नागरिको को खजराना मंदिर की ओर जाने के लिये बेहतर व सुविधाजनक मार्ग मिलेगा, जिससे की रिंग रोड के यातायात का दबाव भी कम होगा.


