- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
समयावधि में पूर्ण करें नाला टेपिंग कार्य
आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शहर में किये जा रहे नदी-नालो के आउटफॉल टेपिंग कार्यो की समीक्षा बैठक सिटी बस ऑफिस में की गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, अनूप गोयल सुनील गुप्ता, कमल सिंह, अभय राठोर समस्त झोनल अधिकारी अन्य अधिकारी, एजेंसी के प्रतिनिधि व ठेकेदार उपस्थित थे.
समीक्षा बैठक में आयुक्त सुश्री पाल द्वारा प्रत्येक झोनवार जोनल अधिकारी से उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदी अथवा नाला ट्रेपिंग के कार्य के संबंध में तथा व्यक्तिगत ड्रेनेज कनेक्शन सीवरेज लाइन में जोड़ने के संबंध में जानकारी ली गई. आयुक्त ने जो कार्य शेष रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता से 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए.
आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक जोनल अधिकारी द्वारा नदी नाला टोपिंग के कार्य अच्छे किए गए हैं किंतु जो कार्य शेष रह गए हैं उन्हें भी समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए. शेष रहे कार्यों को कल से ही शुरू किया जाए. जो कार्य किए गए हैं तथा जितनी भी लाइन डाली गई है इन लाइनों का जोनल अधिकारी स्वयं लाइन -लाइन चलकर निरीक्षण करें, चेक करें और कार्य में कोई कमी नहीं रही हो यह भी सुनिश्चित करें.
कहीं भी नदी या नाले में कोई भी पॉइंट से यदि सीवरेज या गंदा पानी नहीं मिले यह सुनिश्चित करें. किसी भी क्षेत्र में यदि नदी अथवा नाले में सीवरेज का गंदा पानी मिलता है तो उस क्षेत्र के संबंधित जोनल अधिकारी के साथ ही सिटी इंजीनियर की भी जवाबदारी रहेगा. इसके साथ ही जहां-जहां पर भी सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया गया है वहां पर रेस्टोरेशन का कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.
अधिकतम आउट फॉल पॉइन्ट क्लियर
आयुक्त ने कहा कि शहर में किये जा रहे नदी-नाला आउटफॉल नाला टेपिंग कार्य के तहत नदी के अधिकतम आउटफॉल के पॉइन्ट को क्लीयर कर लिया गया है और नाले के आउटफॉल को टेपिंग किया जाना शेष है जिसमें मुख्य रूप से पलासिया नाला, पिलियाखाल, भमोरी में नाला टेपिंग कार्य शेष है. आजाद नगर में नाला टेपिंग का पूर्ण हो गया है, नालो में पानी कम होते जा रहा है.


