- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नागरिकों को 6 प्रकार से कचरा सेग्रिकेशन की जानकारी दें: आयुक्त
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
इंदौर. स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ एनजीओ टीम का महत्वपूर्ण योगदान है. इंदौर को गारबेज फ्री सीटी, स्टार रेटिंग, वॉटर प्लस सर्वे के साथ ही आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की नई गाइड लाईन व नई टूल कीट अनुसार कार्य योजना अनुसार कार्य किया जाना है.
यह बात निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने रवीन्द्र नाट्यगह में आयोजित कार्यशाला में कही. कार्यशाला का आयोजन स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की नई गाइड लाइन की जानकारी देने के लिए किया गया था. इंदौर को सर्वेक्षण में पांचवी बार नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने व सर्वेक्षण की नवीन गाइड लाईन अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्य करने, इंदौर को गारबेज फ्री सिटी बनाने, स्टार रेटिंग व वॉटर प्लस सर्वे के संबंध में जानकारी दी गई. इसमें एनजीओ संस्था बेसिक्स, डिवाईन, एचएमएस व फीडबेक के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि सर्वप्रथम स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरवासियों को गीला-सुखा कचरा सेग्रिकेशन करने के संबध में जानकारी दी गई थी, जिसे शहरवासियो से धीरे-धीरे अपनाया और गीला, सूखा कचरा के पश्चात सेनिटरी वेस्ट सेग्रिकेशन के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसे भी शहरवासियों ने सहयोगात्मक रूप से अपनाया अब समय आया है जब 6 प्रकार का कचरे को अलग-अलग करना है, इसलिये आप सभी एनजीओ प्रतिनिधियो का यह दायित्व है कि वह शहरवासियो को 6 प्रकार से कचरा सेग्रिकेशन के संबंध में समझाईश दे व इसके महत्व को भी जानकारी दें.
प्रेजेनटेशन से दी जानकारी
कार्यशाला में प्रेजेटेशन के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण की विस्तार से जानकारी दी गई. अपर आयुक्त संदीप सोनी ने प्रेजेटेशन दिया. साथ ही सर्वेक्षण की नवीन गाईड लाईन अनुसार इंदौर वेस्ट कलेक्शन मेाबाईल एप के माध्यम से सीटीजन फीडबेक की जानकारी संग्रहित करने संबंधित विस्तार से प्रेजेटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई. इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, समस्त एनजीओ के प्रतिनिधि, एनजीओ सुपर वाईजर व अन्य उपस्थित थे.
नागरिको को हो मेकेनिकल स्वीपिंग की जानकारी हो
कार्यशाला में बताया कि एनजीओ संस्था के प्रतिनिधि 6 प्रकार के कचरे को सेग्रिकेट कराये, रूट के सभी घरों से सिटीजन फिडबेक ऐप के माध्यम से एवं सिटीजन वेलीडेंसन से संबंधित वार्ता कर ली जाना सुनिश्चित करे. प्रत्येक व्यवसायिक एवं पब्लिक स्थान पर नागरिको को जानकारी होना चाहिये कि प्रत्येक दिन मेकेनिकल स्वीपिंग की जाती है, प्रतिदिन शहर में मेकेनिकल स्वीपिंग हो रही है. इसके साथ ही बताया कि रूट के सभी सडक पर सुनिश्चित करना कि रोड स्वीपिंग वेसट सेग्रगेट हो, सफाई मित्र के पास हरे-नीले कलर की थैलियां कचरा संग्रहण हेतु हो, जीपीपी एवं सी एंड डी वेस्ट से संबंधत जाकनारी तुरंत अधिकारियेा को देना है.


