- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भाजपा से चाबी छीनकर विकास के नये आयाम स्थापित करना है: पंकज संघवी
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा इन्दौर के विकास के संकल्प के साथ जनसम्पर्क अभियान शुरू
इन्दौर. कांगे्रस प्रत्याषी श्री पंकज संघवी ने कहा कि इन्दौर के विकास में नये आयाम स्थापित करने के लिए हमें मतदाताओं के सहयोग से भाजपा से चाबी छीनना होगी। इसके लिए कांगे्रस के सारे नेता एवं कार्यकर्ता एकजुटता के साथ हम चुनावी समर में उतरे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ माहौल बना है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद खजराना क्षेत्र का दौरा किया, इस दौरान श्री संघवी ने क्षेत्र के कांगे्रस कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर बैठकें ली। उन्होंने इस अवसर पर खजराना क्षेत्र में बहुउपयोगी चिकित्सालय जिसकी आवष्यकता महसूस की जा रही है, अस्पताल खोले जाने का आष्वासन देते हुए कहा कि पष्चिमी क्षेत्र खजराना क्षेत्र ही नहीं अपितु इन्दौर को चिकित्सा के क्षेत्र में देष का पहला स्मार्ट शहर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है तथा बाणगंगा और धार रोड़ स्थित जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण कर सर्वसुविधायुक्त हास्पिटल बनाया मेरे वचन पत्र में शामिल है।
मांग मातंग समाज के परिचय सम्मेलन में हुए शामिल
कांगे्रस प्रत्याषी श्री पंकज संघवी ने आज अपने चुनावी सम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय रविन्द्र नाट्य ग्रह में मांग मातंग समाज नारी शक्ति मंडल के द्वारा आयोजित युवक-युवति सम्मेलन में षिरकत की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारियों ने मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। श्री संघवी ने समाज के लोगों से इन्दौर के विकास के लिए कांगे्रस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मतदान की अपील की।
जवाहर मार्ग पर जनसम्पर्क के दौरान बम्बई बाजार क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत:-
कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने आज अपने व्यस्तम कार्यक्रमों के चलते सघन जनसम्पर्क का श्रीगणेश भी किया, उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 4 केे अंतर्गत वार्ड 68 में क्षेत्रीय पार्षद श्री अयाज बेग के साथ जवाहर मार्ग स्थित मोहनपुरा, छीतरमियां दरगाह, कडावघाट, नयापीठा, कागदीपुरा मस्जिद, सिलावटपुरा, दरगाह चैराह, पिंजारा बाखल, उदापुरा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल रउफ, नौशाद अहमद, आफताब खान, हाजी जाहिद साहब, राजा साहब, अता उल्लाह खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जनसम्पर्क के दौरान कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी का मुस्लिम बस्तियों में फूल-माला से न केवल स्वागत किया गया, बल्कि जगह-जगह फूलों की बरसात कर कांगे्रस के पक्ष में मतदान करने का विश्वास भी दिलाया। कुछ रहवासियों ने कांगे्रस प्रत्याशी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।


