- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कांग्रेस देशद्रोहियों का पोषण कर रही है-शंकर लालवानी
’विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में भाजपा प्रत्याशी का अभूतपूर्व स्वागत, मुस्लिम क्षेत्रों का भी मिला समर्थन’
इंदौर. लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी का जनसंपर्क विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 के हनुमान मंदिर चन्द्रभागा से प्रारंभ से प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, चुनाव संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, नानूराम कुमावत, वरिष्ठ नेता जगमोहन वर्मा, सुमित मिश्रा, हरप्रीत बक्शी, कमल वर्मा, शोभा गर्ग, दीपिका नाचण के साथ श्री शंकर लालवानी ने प्राचीन हनुमान मंदिर, चंद्रभागा में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क प्रारंभ किया।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी’ ने गाड़ी अड्डा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू में आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी मनाई जाती है और नारे लगाए जाते है, अफजल हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्हा..इंशा अल्हा..एक तरफ पूरा देश इस घटना का विरोध करता है, वही दूसरी ओर जेएनयू जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाले नारों को अभिव्यक्ति की आजादी बताते है और देशद्रोही नारे लगाने वाली, देश के टुकड़े करने वाली गैंग के हिमायती बन जाते है।
आपने कहा कि कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल देशद्रोही कन्हैया कुमार के बचाव में आगे आते है, और देशद्रोह की धारा 124-। को खत्म करने की वकालत करते है। सबसे बड़ी शर्म की बात है, कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में भी देशद्रोह की धारा को खत्म करने की बात कहकर आतंकवादियों और देशद्रोहियो का पोषण कर रही है। ’
विधायक आकाश विजयवर्गीय’ ने कहा कि देश मे 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन युवाओ को रोजगार मूलक शिक्षा और जोड़ने के लिए कोई नीति नही बनी, अब मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को बैंड बजाने और पशु हाँकने की ट्रेनिंग देने की बात कह कर युवाओ के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है।
कमलनाथजी मध्यप्रदेश का युवा बेकार नही है, बल्कि स्टार्ट अप और मुद्रा लोन योजना के माध्यम से खुद का रोजगार स्थापित कर रहा है। चुनाव में वोट प्राप्त करने के लिये झूठ और भ्रम फैलाकर कमलनाथ सरकार बेरोजगार युवाओं को चार हज़ार भत्ता देने की घोषणा करती है, लेकिन झूठ वादे करने वाली 100 दिन की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के एक भी युवा को 1 रुपया भी भत्ता नही दिया। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है।
भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी श्री लालवानी का स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की बात कहीं गई। इस अवसर पर मुद्रा शास्त्री, ज्योति पंडित, अनिल बिंदल, शिवकुमार पाल, गोपाल झाँसीवाला, विशाल यादव, नागेश पंवार, वसीम खान, साजिद रॉयल, संकल्प वर्मा, कपिल जैन, महेश जोशी, विनोद जोशी, बंटी गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनसंपर्क हनुमान मंदिर चन्द्रभागा से प्रारंभ होकर बागडी काम्पलेक्स वाली गली से भाट मोहल्ला से 3 नं. स्कूल से शिव वर्माजी के निवास होते हुए सोनकर समाज धर्मशाला जबरन कालोनी के अंदर से होते हुए रावजी बाजार थाने के सामने से होते हुए कुमावपूरा गाडी अडडा चौराहे से मुराई मोहल्ला से जुनी इंदौर शमशान के सामने से मां शारदा ट्रेवल्स से होते हुए छोटी ग्वालटोली से राजेश ऑटो पार्टस से होते हुए छोट ग्वालटोली चौराहे से मोदी परिसर पर विश्राम।
मोदी परिसर से दाल चांलल बाजार मुराई मोहल्ला से उषागंज रामदासजी मार्ग से जगदाले स्कूल से जावरा कम्पाउण्ड से डॉ. खरे का चौराहा से गीताजंलि से किशोर मीणा का निवास की गली से मोहन पंडितजी मंदिर वाली गली से छावनी चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला से अग्रसेन महाराज से विक्रम टावर के पीछे होते हुए सज्जन मांगलिक से अग्रवाल नगर चौराहा से अपूर्व नर्सिंग होम से खेमचन्द्रजी दुकान दुर्गा नगर से जानकी नगर से राम मंदिर से रमेश एण्ड विहार से क्षीरसागर से आनंद नगर से चितावद से शिवम पेट्रोल पम्प के सामने 3 इमली चौराहे से पवनपुरी होते हुए पवनपुरी हनुमान मंदिर पर समापन हुआ।’
झलकियां’ऽ
मोदी मोदी के नारों की गूंज पूरे क्षेत्र में थी।
ऽ जगदीश धनेरिया ने शंख बजाकर जीत का शंखनाद किया, फिर वही शंख भेंट किया।
ऽ जबरन कॉलोनी की गलियों में शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय पैदल चले और जनसंपर्क किया।ऽ
महिला कार्यकर्ता काँटा लगे न कंकर लाखों से जीतेगा शंकर के नारे लगा रही थी।ऽ
बढ़ती गर्मी के साथ साथ कार्यकर्ता का जोश बढ़ता जा रहा था, सिरों में गमछा लपेटकर घरों घर जनसंपर्क करवाया।ऽ
बुजुर्ग माताओं ने ओटले पर से खड़े होकर सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और महिलाओ ने तिलक कर आरती उतारकर जीत का आशीर्वाद दिया।


