- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
इंदौर. कांग्रेस ने आज नेहरू प्रतिमा से गाँधी प्रतिमा तक पेट्रोल,डीजल,गैस की बेलगाम मूल्यवृद्धि को लेकर पैदल मार्च निकाला. पैदल मार्च में पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जीतु पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, सत्यनारायण पटेल, पंकज संघवी, अर्चना जायसवाल, सरजीत सिंह चड्डा आदि नेता कार को रस्सी से खेचकर मूल्यवृद्धि का विरोध किया.

पूर्व मंत्री वर्मा और पटवारी ने मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुवे कहा कि मोदी सरकार महँगाई के मुद्दे को लेकर जनता को भृमित कर सत्ता में आई थी,लेकिन आज महँगाई का सूचनाक सबके ऊपर है. बाकलीवाल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार देश मे महँगाई बड़ा रही है,किसानों पर अत्याचार कर रही है,हम इसका कड़ा विरोध करते है. पैदल मार्च मधुमिलन चौराहा से आरम्भ हुआ जिसमे कार को रस्सी से खेचा गया,बाइक को ठेले गाड़ी पर लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया और नारे लगाकर मूल्यवृद्धि का विरोध किया.
पैदल मार्च में रमेश यादव उस्ताद, राजेश चौकसे, पिन्टू जोशी, रघु परमार, दीपू यादव, चिंटू चौकसे, देवेन्द्र सिंह यादव, जौहर मानपुरवाला आदि उपस्थित थे. पैदल मार्च गांधी प्रतिमा पर पहुँचकर नेताओ ने गाँधी जी के चरणो में ज्ञापन रखा, और भाजपा सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की.


