- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कोरोना का असर, रेलवे ने निरस्त की आठ ट्रेन
इंदौर. कोरोना की दूसरी लहर का रेलवे पर बड़ा असर पड़ा है। पहली बार रेलवे ने एक साथ आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें डा. अंबेडकर नगर (महू)- रतलाम डेमू ट्रेन के साथ इंदौर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट भी किया है। इन ट्रेनों में यात्री नहीं मिलने से रेलवे को घाटा हो रहा था।
इंदौर-महू रेल यात्री संघ ने डेमू ट्रेन को शुरू करने के लिए काफी प्रयास किए थे।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में विभिन्न शहरों में लाकडाउन के कारण रतलाम-फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर चलने वाली गाड़ियों में यात्रियों की कमी के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट और मार्ग परिवर्तन किया है। कुछ ट्रेनो को निरस्त- शार्ट टर्मिनेट और उनका मार्ग परिवर्तन किया है।
ये ट्रेन रहेगी निरस्त
-गाड़ी संख्या 09389 डा.अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू स्पेशल 23 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09390 डा. अंबेडकर नगर-रतलाम-डा.अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल 24 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09347 डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू स्पेशल 23 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09348 रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल 24 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09345 रतलाम-भीलवाड़ा डेमू स्पेशल 23 अप्रैल 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09346 भीलवाड़ा-रतलाम स्पेशल डेमू 24 अप्रैल से 21 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09337/09338 इंदौर-दिल्ली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 09333/09334 इंदौर-बीकानेर-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 20 मई तक निरस्त रहेगी।
यह ट्रेनें होंगी शार्ट टर्मिनेट
-गाड़ी संख्या 01125 रतलाम-ग्वालियर स्पेशल एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 21 मई तक इंदौर स्टेशन से चलेगी तथा रतलाम से इंदौर के मध्य निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 01126 ग्वालियर-रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस ग्वालियर से 23 अप्रैल से 20 मई तक चलने वाली इंदौर स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट होगी तथा इंदौर से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02125 रतलाम-भिंड स्पेशल एक्सप्रेस रतलाम से 24 अप्रैल से 21 मई तक चलने वाली इंदौर स्टेशन से चलेगी तथा रतलाम से इंदौर के मध्य निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 02126 भिंड-रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस भिंड से 23 अप्रैल से 20 मई तक चलने वाली इंदौर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा इंदौर से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
इन ट्रेन का रहेगा मार्ग परिवर्तन
-गाड़ी संख्या 04802 इंदौर-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस इंदौर से 24 अप्रैल से 20 मई तक चलने वाली वाया उज्जैन-नागदा-रतलाम चलेगी।
-गाड़ी संख्या 04801 जोधपुर-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस जोधपुर से 23 अप्रैल से 20 मई तक चलने वाली वाया रतलाम-नागदा-उज्जैन चलेगी।


