- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
30 कट्टे प्लास्टिक कैरीबेग जब्त, 50 हजार का स्पॉट फाइन भी किया
इंदौर. कोरोना कर्फ्यू के दौरान पॉलिथीन की थैली परिवहन करने पर माल जप्त किया गया. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर क्षेत्रीय सीएसआई अरविंद पथरोड द्वारा कार्यवाही की गई.
श्री पथरोड ने बताया ने बताया कि आज सूचना मिलने पर लोहा मंडी में संयुक्त कार्रवाई की गई. एक लोडिंग वाहन में परिवहन हेतु ट्रांसपोर्ट पर 30 कट्टे पॉलिथीन के जप्त किए. जानकारी लेने पर यह माल गुजरात से भोपाल भेजा जा रहा था जो किसी पूनम इंटरप्राइजेज का था. मौके पर व्यापारी को बुलाया और कार्रवाई की गई. 30 कट्टे प्लास्टिक कैरी बैग के जप्त कर 50000 रुपए का स्पॉट फाइन किया गया. ]
कार्रवाई में जोन 18 के सहायक सीएसआई मनीष यादव, जोन 13 के सहायक सीएसआई कौशल करोसिया और दरोगा आनंद खोड़े भी कार्रवाई में मौजूद रहे. उक्त कार्रवाई की जानकारी निगम कंट्रोल को दी गई. कैरी बैग जप्त कर टीचिंग ग्राउंड पहुंचाया.


