- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडेक्स अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म, दोनों सुरक्षित
साथ ही कोरोना को मात देकर 46 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटे
इंदौर. स्वास्थ सेवाओं में अग्रणी इंडेक्स हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित महिला का सफल प्रसव करवाया गया। यह पहला मौका नही है जब इंडेक्स में किसी कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया इसके पहले भी दो बार इंडेक्स अस्पताल यह सफलता हासिल कर चुका है।
इंदौर निवासी माधुरी पाटीदार कोरोना संक्रमित होकर तीन दिन पहले इंडेक्स अस्पताल में भर्ती हुई थी जहाँ आज सुबह उन्हें लेबर पैन हुआ जिसके बाद पूरी सुरक्षा के बीच उन्हें ऑपरेशन थेटर ले जाया गया जहाँ उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
इसी कड़ी में इंडेक्स मेडिकल अस्पताल से मंगलवार को 46 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को लौट गए। जिनमें 27 पुरुष एवं 19 महिलाएं शामिल थी। अब तक इंडेक्स अस्पताल से 1200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर अपने घर की ओर लौट गए। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक व कर्मचारियों की मेहनत को जाता है।
इंडेक्स से डिस्चार्ज हो सभी मरीज़ों ने अस्पताल एवं स्टाफ का धन्यवाद दिया नन्हें बच्चों के चेहरे पर कोरोना से जीतने की खुशी साफ झलक रही थी l अस्पताल प्रबंधन ने स्वस्थ हुए मरीज़ों का तालियों के साथ स्वागत किया एवं उनका हौसला बढ़ाया।

इंडेक्स मेडिकल अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव के अनुसार उनकी टीम नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविजन इस सफलता के असली हक़दार है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया की “इंडेक्स मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक ओर 35 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक 2.8 किलो ग्राम वजन के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। गर्भवती महिला को 3 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। गर्भवती होने के अलावा महिला कोरोना संक्रमित भी थी। प्रसूति के दौरान टीम ने पीपीई सूट सहित सुरक्षा के तमाम मानकों का ध्यान रखा।
प्रसूति के बाद नवजात शिशु की कोविड-19 की जांच भी कराई गई जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले भी कोरोना संक्रमित दो और महिलाएं स्वस्थ शिशु को जन्म दे चुकी हैं। प्रसूति के दौरान टीम ने पीपीई सूट सहित सुरक्षा के तमाम मानकों का ध्यान रखा। इस सफल प्रयास के लिए इंडेक्स कोविड टीम बधाई की पात्र है l“
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि “इंडेक्स से आज 46 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम यह सफलता प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा- निर्देशों का पालन करें ,सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।“


