- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर से सनावद के सड़क 3,000 करोड़ में बनेगी, इंदौर से खलघाट सड़क 6 लेन होगी
इंदौर को केंद्र में रखकर बड़ी सड़क योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास, बेहतर कनेक्टिविटी से होगा शहर का विकास, सांसद की लॉजिस्टिक हब बनाने की मांग मंज़ूर
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभारंभ किया
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की अध्यक्षता
- इंदौर के आसपास 3,500 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और शिलान्यास
- इंदौर से सनावद के लिए 3,000 करोड़ रु की घोषणा
- इंदौर से खलघाट सड़क 6 लेन होगी
- देशभर से कनेक्टिविटी दुरुस्त करने में जुटे सांसद
देशभर में भले ही कोरोना के कारण जीवन की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में लगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 11,427 करोड़ रु योजनाओं की सौगात दी, जिसमें से करीब 3,500 करोड़ रु के प्रोजेक्ट इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए हैं। कुल 1,361 किलोमीटर लंबी 45 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन इस कार्यक्रम में किया गया।
रेसीडेंसी कोठी में हाे रहे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, शहर अध्यक्षा गौरव रणदीवे सहित एनएचएआई के अधिकारी मौजूद थे। साथ ही इंदौर से सनावद सड़क के लिए 3,000 करोड़ रु की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा इंदौर से खलघाट 4 लेन सड़क को 6 लेन करने की मंजूरी भी मिली है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आज इंदौर के लिए ऐतिहासिक दिन है। इंदौर को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सांसद ने कहा कि मुंबई तक पहुंचने में जैसे अब समय बेहद कम लगता है वैसे ही अब देवास से ब्यावरा तक हाईवे बन जाने से आगरा होते हुए दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी, इससे इंदौर को फायदा होगा।
इसी तरह इंदौर से बैतूल 4 लेन राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों के निर्माण हेतु भूमिपूजन आज किया गया है। ये सड़क राष्ट्रीय महत्व की है क्योंकि ये देश के पश्चिमी हिस्से यानी पोरबंदर, राजकोट, अहमदाबाद को इंदौर, नागपुर, रायपुर होते हुए कोलकाता से जोड़ेगी। ये दोनों सिरे बंदरगाह भी है और इससे इंदौर को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
साथ ही सांसद ने झालावाड़ से उज्जैन सड़क को फोरलेन करने की मांग भी की थी जिसे नितिन गडकरी जी ने मंजूरी दी है। अब कोटा, उज्जैन, इंदौर, अकोला, एदलाबाद होते हुए ये सड़क हैदराबाद तक जाएगी।
सांसद ने 12 दिसंबर 2019 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर इंदौर के लिए कई मांगे रखी थी जिसमें से कई मांगों को आज मंजूरी मिल गई है।
इंदौर भौगोलिक तौर पर लगभग देश के मध्य में है और सड़क के माध्यम से कनेक्टिविटी बेहतर होने से सबसे ज्यादा फायदा भी इंदौर को ही होगा। सांसद ने कहा कि उन्होंने नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने की भी मांग की थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में ज़मीन उपलब्ध करवाने की बात कही है। इंदौर में ज़मीन मिलने पर लॉजिस्टिक हब का काम केंद्र सरकार शुरू करेगी।
सांसद ने कहा कि इंदौर में बेहतर आबोहवा, स्वच्छता, आईआईटी और आईआईएम जैसे शिक्षण संस्थान और इंटरनेशनल कार्गो जैसी सुविधाएं है। ऐसे में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी से इंदौर तेजी से तरक्की करेगा और देश-विदेश की कंपनियों के लिए ये स्वाभाविक तौर पर लॉजिस्टिक के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन सकता है।
सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। पहले जहां 8-10 किलोमीटर सड़कें रोजाना बनती थी वहीं अब 40 किलोमीटर सड़क रोजाना बन रही है। इंदौर के चारों तरफ हाईवे मिलते हैं ऐसे में बेहतर कनेक्टिविटी का उपयोग शहर को आगे बढ़ाने में किया जाना चाहिए।
केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं कई विधायक कार्यक्रम में उपस्थित थे। साथ ही इंदौर से कई जनप्रतिनिधी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।


