- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना मरीज 6 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में बढऩे का सिलालिसा जारी है. 129 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 6 हजार पार हो गया और कुल संख्या 6035 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 292 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1957 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1814 निगेटिव और 129 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 14 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6035 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 292 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 118457 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6035 पॉजीटिव निकले. इनमें से 292 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 63 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4238 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1505 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 9 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4869 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


