- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 35 सौ पार, 132 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है. रविवार को भी 53 नए पॉजीटिव मिले और संक्रमितों की संख्या 35 सौ पार हो गई. कुल आंकड़ा 3539 पहुंच गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 135 हो गई है. वहीं स्वस्थ होकर मरीजों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 922 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 865 निगेटिव और 53 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3539 हो गया. साथ ही 663 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 132 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 36635 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3539 संक्रमित निकले. बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर मरीज लौटे. 39 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1990 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं.
जबकि 1414 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 126 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3338 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी.



