- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 12 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 187 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 12 हजार पार हो गई और कुल आंकड़ा 12031 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 375 हो गई. अब तक दो लाख के ऊपर लोगों की जांच की जा चुकी है.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1739 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1517 निगेटिव और 171 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 31 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 20 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 12031 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 202232 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 12031 पॉजीटिव निकले. इनमें से 375 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 200 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8490 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3166 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 19 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6046 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


