- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 24 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना बेकाबू होते जा रहा है और पॉजीटिव मरीजों की संख्या थम नहीं रही है. 482 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 24 हजार पार हो गया और कुल संख्या 24006 हो गई. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 565 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3347 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2838 निगेटिव और 482 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 20 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 7 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 24006 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 299057 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 24006 पॉजीटिव निकले. इनमें से 565 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 334 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 18844 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4597 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 9 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6546 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


