- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 68 सौ पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या का तेजी से बढऩे का सिलसिला जारी है. 149 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 68 सौ पार हो गया और कुल संख्या 6858 हो गई. एक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 304 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1603 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1423 निगेटिव और 149 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 24 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 7 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6858 हो गया. वहीं एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 304 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 130025 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6858 पॉजीटिव निकले. इनमें से 304 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 57 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4660 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1894 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 30 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5045 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


