- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 15 मरीज़
लगभग 4 माह से लगातार इंडेक्स कोरोना को मात देने में सफल रहा है
इंदौर. इंडेक्स अस्पताल लगभग 4 माह से कोरोना के इलाज में लगतार अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है यहाँ से अब तक 1100 से अधिक मरीज़ स्वास्थ्य लाभ ले कर अपने घर अपनी सामान्य ज़िन्दगी में लौट चुके है।यहाँ इंदौर के अलावा देवास , उज्जैन, सांवेर, होशंगाबाद, देपालपुर, हरदा के मरीज़ भी स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे है।
आज शनिवार को उपचार करा रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों में से 15 मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घर लौटे। स्वस्थ होकर घर जाने वालों में छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल थे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है। जिनके द्वारा किए जा रहे बेतहर उपचार अौर देखभाल के कारण यहां भर्ती मरिजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
उम्मीद से बेहतर इलाज मिला
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 71 वर्षीय बुजुर्ग (रमेश जैन) ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुये कहा कि संक्रमित होने के बाद इंडेक्स में भर्ती हुआ यहाँ मुझे उम्मीद से बेहतर इलाज मिला। बहुत अच्छी सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप मैं पूरी तरह ठीक होकर घर जा रहा हु। मुझे बहुत खुशी हो रही है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं जो कि खुशी का विषय है। इसके लिए मैं डॉक्टर्स अौर उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी मेहनत से हम यह सफलता प्राप्त कर पा रहे हैं। जिस प्रकार डॉक्टर्स अौर उनकी टीम अपनी अौर अपने परिवार की परवाह किए बिना निश्पक्ष भाव से रोगियों का उपचार कर रही है यह उसका ही परिणाम है कि हर दिन अधिक से अधिक रोगी स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने घर लौट रहे हैं।
इंडेक्स हॉसि्पटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चैयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने स्वस्थ हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंस बनाकर, मास्क लगाकर अौर अनावश्यक कार्यों के घर से बाहर नहीं निकलकर न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को संक्रमण से काफी हद तक बचाया जा सकता है।


