- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 74 सौ पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है. 120 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 74 सौ पार हो गया और कुल संख्या 7448 हो गई. एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 312 हो गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1897 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1763 निगेटिव और 120 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 6 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 8 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 7448 हो गया. एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 312 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 138076 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 7448 पॉजीटिव निकले. इनमें से 312 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 40 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5076 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2060 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 93 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5407 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


