- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 11 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे और मौतों का सिलसिला जारी है. 194 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 11161 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 360 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1588 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1380 निगेटिव और 194 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 10 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 4 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 11161 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 192920 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 11161 पॉजीटिव निकले. इनमें से 360 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 132 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 7656 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3145 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 11 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5956 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


