- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 38 सौ पार, 159 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला तो जारी है लेकिन जांच के मुकाबले इनकी संख्या में कमी हो रही है. सोमवार को 36 नए पॉजीटिव मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 38 सौ पार हो गया और कुल संख्या 3830 हो गई. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 159 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 2107 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 2046 निगेटिव और 45 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3830 हो गया. वहीं दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 159 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 48329 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3830 संक्रमित निकले. इनमें से 159 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 112 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 2566 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1105 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 3995 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



