- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 47 सौ पार, 229 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के साथ मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है. 45 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 47 सौ पार हो गया और कुल संख्या 4709 हो गई. तीन मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 229 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1568 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1504 निगेटिव और 45 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 13 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 6 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4705 हो गया. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 229 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 84704 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4709 पॉजीटिव निकले. इनमें से 229 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 17 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3452 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1028 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 23 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4478 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


