- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 8 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 157 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8 हजार पार हो गया और कुल संख्या 8014 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 325 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2060 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1882 निगेटिव और 157 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 9 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 12 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8014 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 325 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 147573 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8014 पॉजीटिव निकले. इनमें से 325 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 45 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5729 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1960 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 23 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5474 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


