- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
“कोरोना सुनामी और संगठित प्रयास”
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
कैसी आई 2021 की यह डरावनी कोरोना लहर।
नियमों के सख्त पालन से रोकना होगा यह कहर॥
समय नहीं है आरोप-प्रत्यारोप, स्वीकार-अस्वीकार और असत्य प्रसार का।
यह समय तो है केवल यथार्थ धरातल पर मानवीय व्यवहार का॥
माना कि कोरोना त्रासदी का तिमिर चहुँ ओर है फैला।
महामारी का यह विकराल रूप देख मन व्यथित हुआ और दहला॥
सर्वत्र दिखाई दे रही मानवीय वेदना और इसका दर्द भी है गहरा।
फिर भी हम समन्वित और संगठित प्रयासों से बनाएँगे अपना कल सुनहरा॥
शायद आज हमारे इम्तेहान का कठोर काल है।
क्योंकि कोरोना वाइरस ने पुनः रूप धरा विकराल है॥
आज एक-एक सांस पर आ गई है कयामत।
है ईश्वर, प्रार्थना है रखना सबको सलामत॥
वस्तुस्थिति में पारदर्शी और सहृदय व्यवहार की है आवश्यकता।
पीड़ा और भटकाव खत्म हो, यही चाहती है देश की जनता॥
कठिन हालातों में देनी होगी युद्ध स्तर पर कार्यो को गति।
इसी सकारात्मक्ता से बदल सकेंगी 2021 की नियति।।
तेजी से बढ़ते संक्रमण से शायद व्यवस्था डगमगा रही है।
डॉ. रीना कहती सभी को साथ मिलकर चलना है, शायद यह सीखा रही है॥


