- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कोरोना वालेंटियर शशिकांत ने दिया 66 वर्षीय वृद्धा को नया जीवन
इंदौर. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा कोरोना वालेंटियर के रूप में जन जागरूकता का सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर जन अभियान परिषद से जुड़ी कृष्णासखी संस्था के सदस्य शशिकांत सातपुते ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए 66 वर्षीय वृद्धा को एक नया जीवन देने मे सहयोग प्रदान किया है.
श्री सातपुते ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर उन्होंने मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान के अंतर्गत कोरोना वॉलेंटियर के रूप में अपना पंजीयन करवाया. तभी से वे सक्रिय रूप से कोरोना रोकथाम हेतु परिषद के अन्य सदस्यों के साथ लोगों को जागरूक करने के प्रयासों में लगे हुए हैं.
कुछ दिनों पूर्व उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सुदामा नगर निवासी एक वृद्ध महिला की जनकारी मिली जिसे कोरोना हुआ था जिनकी उम्र 66 वर्ष है और उनका कोई रिश्तेदार इंदौर में नहीं था, जो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख सके. उक्त जानकारी मिलने पर श्री सातपुते अन्य सदस्यों के साथ वृद्धा के घर पहुंचे.
उन्होंने बताया कि वहां पहुंच कर उन्होंने देखा की वहां पहले से महिला के रूम के बाहर बहुत सारा खाना रखा हुआ था पर किसी ने भी खाना उन्हें रूम में जाकर नहीं दिया था. जब वे महिला के रूम में गये तब उनकी दवाइयां देख कर पता चला की वृद्धा कोरोना पॉजिटिव है. श्री सातपुते एवं परिषद् के अन्य सदस्यों ने वृद्धा को दवाइयां दी और साथ ही उनका फिर से कोविड टेस्ट भी करवाया.
तत्पश्चात उन्होंने वृद्धा शकुन बाथम को भोजन और जूस भी दिया. जन अभियान परिषद् के सदस्यों के प्रयासों से शकुन बाथम का स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक हो रहा है. प्रतिदिन परिषद के वालंटियर्स द्वारा वृद्धा को समय पर दवाइयां ओर भोजन दिया जा रहा है. इसके साथ ही परिषद के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन कई कोविड मरीज़ों कोसहयोगी संस्थाओ के साथ मिल कर भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।


