- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के बीच पहुंच बढ़ाया मनोबल
इन्दौर. डीआईजी ने खजराना अनुभाग क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के बीच पहुंच लॉक डाउन/ कोरोना कर्फ्यू के तहत की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया. साथ ही पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल और उत्साह बढ़ाया.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए लॉक डाउन वकर्फ्यू आदेश का सख्ती के साथ पालन करवाया जा रहा है. इसकी व्यवस्थाओं का द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है.
इसी कड़ी में आज आज थाना खजराना पर डीआईजी मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व आशुतोष बागरी के साथ खजराना अनुभाग के एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित थाना खजराना, तिलक नगर, कनाडिया के थाना प्रभारी एवं स्टाफ को संबोधित किया गया,
उन्होंने कोरोना कर्फ्यू में पुलिस के व्यवहार एवं कोरोना से बचाव के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कोरोना कर्फ्यू में कानून का पालन कैसे करवाना है, किस प्रकार से अनावश्यक घूमने वालों पर और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है इस बारे में विस्तार से बताया.
सतर्कता से ड्यूटी के निर्देश
इस दौरान उन्होनें, पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर, उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. पुलिसकर्मियों के परिजनों की सुरक्षा उनके उपचार हेतु आवश्यक चर्चा की गई. साथ ही उनसे उनकी अन्य जरूरतों के बारें मे पूछते हुए. उन्हें सैनेटाईजर, मास्क आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध है कि नहीं जाना. उन्होनें सभी की हौसला अफजाई करते हुए, उन्हें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये. उन्होंनें थाना खजराना पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान आने वाले फरियादियों के लिए दूरी बनाकर रिपोर्ट लिखने के तरीके की प्रशंसा भी की.


