- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
चचेरे भाई के फोटो का इस्तेमाल कर की दोस्ती, बिहार के मनचले को किया गिरफ्तार
इन्दौर. 4 अगस्त. वी केयर फार यू ने बिहार के मनचला को गिरफ्तार किया है. उसने चचेरे भाई के फोटो का इस्तेमाल कर लड़की से दोस्ती की और फिर परेशान करने लगा. वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था.
पुलिस थाना भंवरकुआ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली युवती ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि में एक कॉलेज की छात्रा हूं. मेरे परिचित करण उर्फ गौतम कुमार जिससें मेरी पहचान फेसबुक के माध्यम से 3 साल पहलें हुई थी. हमनें आपस मे एक दूसरे के मोबाईल नं लिए और बातचीत करने लगे. करण द्वारा मुझसे मेरे फोटो और वीडियों मांगे गये थे जो मैने उसे भेजे थे. अब करण मुझे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और मुझ पर मिलने का दबाव बना रहा है. मेरे मोबाईल पर कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है. उक्त शिकायत प्राप्त होने पर टीम व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच जिला इंदौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुमार गौतम उर्फ करण सिंह पिता गौपाल सिंह निवासी दावथ, दावत, रोहतास बिहार को पकड कर अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस थाना भंवरकुआ के सुपूर्द किया गया है. आरोपित कुमार गौतम ने पूछताछ मे बताया कि मैं बिहार के रोहतक में रहकर बी.एस.सी की पढाई कर रहा हूं. मेरी युवती से पहचान फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. मेरे द्वारा आवेदिका से दोस्ती करने के लिए अपने चचेरे भाई के फोटो व्हाटसअप से भेजे गये थे. मैंने उससे व्हाटसअप पर फोटो व वीडियो मांगे थे. उन्ही फोटो को मैं वायरल करने की धमकी दे रहा था. मैेंने अपने चचेरे भाई की ही फेसबुक आई.डी का इस्तेमाल कर व उसपे उसकी ही फोटो दिखाकर आवेदिका से दोस्ती की थी.


