- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गांधी हॉल में आयोजित हो सकेंगे सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम
इंदौर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
इंदौर. इंदौर जिले में स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत किए जा रहे नवीकरण, रिट्रोफिटिंग एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, पूर्व महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद श्री लालवानी ने स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। नगर निगम कमिश्नर सुश्री पाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंदौर जिले में 136 प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिए गए हैं एवं शेष प्रोजेक्ट का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि गांधी हॉल के आंतरिक नवीकरण का कार्य संपन्न किया जा चुका है। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि गांधी हॉल का उपयोग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाएगा। गांधी हॉल के बाहरी क्षेत्र में हैंडलूम की दुकानों के लिए भी स्थान आरक्षित किया जाएगा।
सांसद श्री लालवानी एवं विधायक श्रीमती गौड़ ने कहा कि हम सभी को गांधी हॉल जैसी ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने हैं। नगर निगम आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि राजवाड़ा महल के सामने वाले हिस्से का नवीकरण कार्य 15 दिसंबर तक संपन्न हो जाएगा, इसके अलावा महल के अन्य हिस्सों में किया जा रहा है रीस्टोरेशन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मल्हार राव होलकर छतरी के रेटरोफिटिंग का कार्य भी आगामी दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में इंदौर जिले की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के रीस्टोरेशन कार्यों पर भी चर्चा की गई।


