- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सौगात
एमओजी लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त थैलेसिमिया एवं एनीमिया के इलाज और डायलिसिस के लिये बनेगा डे-केयर सेंटर
ब्लड बैंक और आधुनिक सुविधा से युक्त पैथोलॉजी लैब भी बनेगी, कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ली बैठक
इंदौर. इंदौर को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इंदौर के एमओजी लाइन स्थित रेडक्रॉस भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉम्प्रिहेंसिव थैलेसिमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के इलाज और रक्त चढ़ाने और डायलिसिस के लिये डे-केयर सेंटर बनाए जायेंगे। साथ ही ब्लड बैंक और आधुनिक सुविधा से युक्त पैथोलॉजी लैब भी बनायी जायेगी। इसके लिये तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इन तैयारियों की समीक्षा के लिये आज रेसीडेंसी में बैठक ली।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, डॉ. निशांत खरे, श्री अनिल भंडारी, डॉ. हेमंत जैन, डॉ. विनिता कोठारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि एमओजी लाइन स्थित रेडक्रॉस के भवन का जीर्णोद्धार कर शीघ्र ही कॉम्प्रिहेंसिव थैलेसिमिया, सिकल सेल एनीमिया और स्टेट ऑफ द आर्ट डायलिसिस डे-केयर सेंटर बनाया जायेगा। साथ ही नया भवन बनाकर ब्लड बैंक और सर्वसुविधायुक्त पैथोलॉजी सेंटर की स्थापना भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह डे-केयर सेंटर बन जाने से बड़ी संख्या में मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। ऐसे सेंटर की बड़ी आवश्यकता थी। यह सेंटर बन जाने से इस आवश्यकता की पूर्ति होगी।
बैठक में बताया गया कि रेडक्रॉस भवन में 20 बिस्तरों का कॉम्प्रिहेंसिव थैलेसिमिया और सिकल सेल एनीमिया डे-केयर सेंटर रहेगा। इसमे रक्त परीक्षण सहित रक्त चढ़ाने आदि की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। इसी तरह इसी भवन में 20 मशीनों की क्षमता का डायलिसिस डे-केयर सेंटर भी बनाया जा रहा है। इसमें लगभग प्रतिदिन 50 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। डायलिसिस गरीब मरीजों के लिये नि:शुल्क रहेगी तथा अन्य मरीजों के लिये रियायती दर पर डायलिसिस होगी। वर्तमान रेडक्रॉस भवन के समीप नया भवन बनाकर अत्याधुनिक पैथोलॉजी लेब तथा ब्लड बैंक भी बनाया जायेगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने उक्त कार्य के लिये सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त सेंटर जल्द ही शुरू हो जाये।
बैठक में बताया गया कि इसके लिये अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर की अध्यक्षता में एक समिति बनायी जा रही है। इस समिति में डॉ. निशांत खरे, डॉ. हेमंत जैन, डॉ. विनिता कोठारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या सदस्य रहेंगे। श्री अनिल भंडारी को समिति का संयोजक बनाया जा रहा है। उक्त डे-केयर सेंटर की स्थापना में डॉ. हेमंत जैन और डॉ. विनिता कोठारी का तकनिकी मार्गदर्शन रहेगा। बैठक में डॉ. निशांत खरे ने कहा कि इस सेंटर के बन जाने से मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास होगा की यहां पर मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो। डे-केयर सेंटर को आयुष्मान योजना से भी जोड़ा जायेगा।


