- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भोलेनाथ की भक्ति में रमे भक्त, सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में रही भीड़
इंदौर. सावन के पहले सोमवार को भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति मे ंरमे नजर आए. मंदिर में दर्शन करने काफी संख्या में भक्त पहुंचे. गेंदेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भीड़ नजर आई. कोरोना को भूलकर लोग भोले की भक्ति में नजर आए. वहीं कई भक्त महाकाल के दर्शन को उज्जैन भी गए. भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की कि कोरोना काल को जल्द से जल्द इस विश्व से दूर करे. तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है.
उल्लेखनीय है कि रिमझिम बारिश के साथ रविवार से सावन माह की शुरुआत हुई. वहीं, पहले सोमवार को सुबह से ही भक्त भगवान के दर्शन को मंदिर पहुंचे. सुबह से ही कतार में लगकर भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए और उनकी आराधना की. विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह विधि-विधान से पूजन किया गया. इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया. गाइड लाइन के अनुसार एक बार में 50 भक्तों को भी मंदिर में जाने की परमिशन थी, लेकिन लोग कोरोना को भूलकर भोले की भक्ति में रमे नजर आए.
आकर्षक श्रंृगार और सज्जा की
सुबह भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ ही उनका आकर्षक शृंगार किया गया। कई मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई. कहीं बर्फ की सजावट के साथ भोलेनाथ का शृंगार किया गया तो कहीं फूलों व अलग-अलग तरीके भगवान को सजाया गया. इस बार भक्तों में उत्साह इसलिए भी ज्यादा रहा कि पिछले साल भी कोरोना काल में वे दर्शन नहीं कर सके थे.


