- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
कांग्रेस की सायकल चलाओ, सरकार जगाओ यात्रा
इंदौर. जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल के नेतृत्व में राजीव गांधी चौराहा से कमिश्नर कार्यालय तक सरकार के खिलाफ सायकल चलाओ, सरकार जगाओ यात्रा निकाली गई. इसके पश्चात कमिश्नर कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया.
बारिश के बीच युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी चौराहे से यात्रा की शुरूआत की. युवा कांग्रेस के झंडो के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए. यात्रा में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,सज्जनसिंह वर्मा, विधायक विशाल पटेल, मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, सदाशिव यादव, सोमिल नाहटा, अंकित पाठक, अमन बजाज,जोहर मानपुर वाला, अजीत बौरासी सहित सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए.
जिलाध्यक्ष दौलत पटेल ने कमिश्नर कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन का दिया. जहां एक ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दौलत पटेल के साथ मिलकर युवाओं के साथ पूरी यात्रा में साइकिल चलाई.
वहीं कमिश्नर कार्यालय पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भाषण से युवा कार्यकर्ताओ में जोश भरा और सरकार पर निशाना साधा. अध्यक्ष पटेल ने कहा यह यात्रा भाजपा सरकार को जगाने के लिए निकाली गई. पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे, महंगाई के लोग त्रस्त हो गए है। वहीं, सरकार जासूसी करवा रही है, ये असंवैधानिक है। इसके अलावा कृषि कानून को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली गई.


