- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सीनियर इंस्पेक्टर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट के सीनियर इंस्पेक्टर को आज दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए उसी के कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने जांच को विधिवत समाप्त करने के एवज में रिश्वत मांगी थी.
डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि दिलीप बोरासी नामक पीड़ित की शिकायत पर सीनियर इंस्पेक्टर प्रमोद तोमर को दस हजार रूपये लेते गिरफ्तार किया गया. प्रमोद तोमर यहां कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी संस्था इंदौर में पदस्थ है. पीड़ित बोरासी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि वह तिलक नगर सहकारी साख संस्था, इंदौर में अध्यक्ष पद पर काबिज है तथा उसके विरुद्ध आरोपी वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक द्वारा संस्था के कार्यकलापों के संबंध में एक जांच की जा रही है. इसी जांच को विधिवत समाप्त करने के एवज में तोमर ने 15 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग की हैं.
बीते 23 जुलाई को आरोपी द्वारा पीड़ित से 5,000 की राशि बतौर रिश्वत लिये जाने पर शिकायत की गई थी. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया. आज आरोपी तोमर को उसके कार्यालय के कक्ष में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है. अधिकारी तोमर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई जारी है.


