- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लगातार बारिश से शहर तरबतर, 36 घंटे में डेढ़ इंच से अधिक बारिश
इंदौर. शहर में शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार शाम तक जारी है. सावन माह की शुरूआत रिमझित बारिश के साथ हुई. इससे शहर तरबतर हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई. रकभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के कारण 36 घंटों में लगभग डेढ़ इंच से अधिक बारिश हो गई.
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह से शहर के आसमान पर घने बादल छाए हुए थे, जो रूक-रूककर बरसते रहे. यह सिलसिला रातभर चलता रहा. एयरपोर्ट क्षेत्र में शनिवार रात से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 32.1 मिमी (सवा इंच) बारिश हुई. वहीं सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 9 मिमी बारिश हुई. इसे मिलाकर 36 घंटों में डेढ़ इंच से अधिक बारिश हो गई. एयरपोर्ट क्षेत्र में जून और जुलाई माह में अब तक 8.5 इंच बारिश हुई है.
वही रीगल क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक 24.5 मिमी ( 1 इंच) वर्षा हुई. रीगल क्षेत्र में जून और जुलाई माह में अब तक 14.6 इंच बारिश हुई. लगातार बारिश से शहर का अधिकतम तापमान भी गिर रहा है. एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य था.
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिस्टम बना हुआ है. इंदौर में भी एकाद दिन भारी बारिश की संभावना है. 28 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी से एक नया सिस्टम पहुंचेगा, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है.


