- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नकली तेल का कारोबार पकड़ाया, कई ब्रांड के पैकेट में भर रहे थे नेपाल का मंगाया तेल
इंदौर. खाने के तेल में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. दो दिन के अंदर दो जगह छापे में तेल का नकली कारोबार पकड़ा गया है. नेपाल से खुला तेल मंगाकर अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड में तेल भरा जा रहा था. इसमें सूर्या कोकोनट ऑयल, हैलो रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, सिद्ध बाबा रिफाइंड, राजहंस, अमृत और नीलकमल समेत कई कंपनियों के ब्रांड के नाम पर पैकिंग कर रहे थे. खाद्य विभाग ने शनिवार को छापे मौके से 16 सैंपल जांच के लिए भेजा है। शुक्रवार को भी 11 सैंपल भेजे गए थे.
एडीएम अभय बेड़ेकर को शनिवार को सूचना मिली थी कि पांचाल कम्पाउंड, लसूडिया मोरी स्थित वीएचडी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर नेपाल से इम्पोर्ट खाद्य तेल भारी मात्रा में रखा गया है. टीम ने वहां निरीक्षण किया। टीम को मौके पर नेपाल से इम्पोर्ट किया गया खाद्य तेल मिला. इसके साथ ही विभिन्न ब्राण्डों के नाम से खाद्य तेल और घी भी मिला। टीम ने अलग-अलग ब्राण्ड के 16 सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब भेजे हैं. इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे यहां पर टीम को फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (स्नस्स््रढ्ढ) का लाइसेंस मिला जो 28 जून को रिन्यू किया गया है और उसकी वैलेडिटी 28 अगस्त 2023 तक है। इस लाइसेंस की जांच की जा रही है.
इन 16 ब्रांडों के लिए सैंपल, 9.50 लाख रु. का तेल जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने कंपनी पार्टनर विक्रम देसाई व पराग देसाई से पूछताछ की है। इसके साथ ही तेल के 16 ब्रांडों के सैंपल लिए हैं। ये ब्रांड राजहंस सोयाबीन ऑयल, अमृत सोयाबीन ऑय, सिद्ध बाबा सोयाबीन ऑयल, अमृत सोयाबीन ऑयल, राजहंस सोयाबीन आयल पैक टू लूज, अमृत सोयाबीन ऑयल पैक टू लूस, कमानी पाम कर्नेल ऑयल पैक टू लूस, कमानी फूडलाइट पाम सुपरोलीन ऑयलपैक टू लूज, तिरुपति ग्राउण्डनट ऑयल पाउच पैक, नीलकमल सनफ्लावर ऑयल, सनफ्लावर ब्रांड वनस्पति, तिरुपति ग्राउंडनट ऑयल, तिरुपति कपासिया तेल व जैमिनी वनस्पति हैं। ये ब्राण्ड आधा लीटर से लेकर 15 लीटर तक में उपलब्ध थे। इस तरह कुल 16 सैंपल टेस्ट लेकर 7200 लीटर सिद्ध बाबा सोयाबीन ऑयल जब्त किया गया है। इसकी कीमत 9.50 लाख रु. है। इन पैक तेलों के लेवल पर इम्पोर्टर का पूरा पता भी नहीं पाया गया।


