- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में अभी नहीं खुलेंगे धर्मस्थल
प्रशासन के अधिकारियों और धर्मगुरूओं तथा धर्मस्थल प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न
इंदौर. इंदौर में धर्मस्थलों को खोले जाने तथा वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ नियंत्रण तथा अन्य एहतियाति प्रबंध करने के संबंध में सुझावों एवं चर्चा के लिये आज यहां एआईसीटीएसएल परिसर में प्रशासन के साथ धर्मगुरूओं तथा धर्मस्थल प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित विभिन्न धर्मों के प्रमुख तथा धर्मस्थलों के प्रबंधक मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से धर्मगुरूओं और धर्मस्थलों के प्रबंधकों ने तय किया कि धर्मस्थल अभी नहीं खोले जायें। आगामी समय में परिस्थितियों को देखकर धर्मस्थल खोलने संबंधी निर्णय प्रशासन अपने स्तर पर लें।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि धर्मस्थलों को खोले जाने के संबंध में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगले सात दिन पश्चात धर्मगुरूओं और धर्मस्थल प्रबंधकों के साथ पुन: बैठक कर धर्मस्थल खोले जाने के संबंध में निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इंदौर में कोरोना से उपजी स्थिति को सुधारने में विभिन्न धर्मों के प्रमुखों की भी अहम भूमिका रही है। बड़ी मुश्किल से हालात बेहतर हो रहे हैं। ऐसे समय में सबके सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरू तथा प्रबंधक अपने-अपने धर्मस्थल से संबंधित सदस्यों से चर्चा कर भविष्य के लिये प्लान तैयार करें। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, भीड़ नियंत्रण, अन्य एहतियाति उपाय आदि पर विस्तृत प्लान हो।
उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित धर्मस्थल के प्रमुखों की रहेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना के संक्रमण की स्थिति आगामी 25 जून तक सामने आ जायेगी। इसका आंकलन कर इंदौर में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
धर्मस्थलों के परिसर में सांसद करायेंगे नि:शुल्क सेनेटाइजेशन
बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर विषम परिस्थितियों से जूझते हुए बेहतर स्थिति में आ रहा है। ऐसे वक्त में हमें और अधिक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। सभी ने जिस तरह शासन-प्रशासन को पूर्व में सहयोग दिया है, अभी भी उसी तरह का सहयोग दें।
धर्मस्थलों को खोले जाने के संबंध में सर्वसम्मति से जो निर्णय हुआ है, उसका धैर्यपूर्वक पालन किया जाये। उन्होंने बताया कि सांसद कार्यालय द्वारा नॉन एल्कोहॉलिक सेनेटाइजेशन के लिये दो मशीनें क्रय की गई हैं। जो भी धर्मस्थल अपने परिसर में सेनेटाइजेशन करवाना चाहते हैं, उनके यहां नि:शुल्क नॉन एल्कोहॉलिक सेनेटाइजेशन करवाया जायेगा।
बैठक में शहर काजी डॉ. इशरत अली, गुरूसिंघ सभा के श्री जसवीर सिंह गाँधी, श्री बिशप चाको, श्री सुरेश काल्टन, श्री अशोक भट्ट सहित विभिन्न धर्मस्थलों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप धर्मस्थल खोले जाना उचित नहीं है। अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है।
अगले कुछ दिनों बाद स्थिति की पुन: समीक्षा कर जिला प्रशासन हालातों के मद्देनजर धर्मस्थल खोलने का निर्णय अपने स्तर पर लें। हमारे द्वारा जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री बीबीबी तोमर भी उपस्थित थे।


