- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
निर्धन व गरीब का बल है संबल- मंत्री डॉ. मिश्र
संबल योजना के तहत इंदौर के 35 हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण
इन्दौर. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 3700 हितग्राहियो को 80 करोड रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल से ऑनलाईन किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र व जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा रवीन्द्र नाट्य गृह में इंदौर के संबल योजना के 35 पात्र हितग्राहियो को प्रतीकात्मक रूप से अनुग्रह राशि के प्रमाण पत्र सौंपे गये।
इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेन्दोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, डीआईजी श्री हरिनारायण मिश्र, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व आईडीए अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, पूर्व सभापति श्री अजयसिंह नरूका, श्री गौरव रणदीवे, पूर्व एमआईसी सदस्य श्री बलराम वर्मा, श्रीमती शोभा रामदास गर्ग, पूर्व पार्षद श्रीमती ज्योति तोमर, श्रीमती कंचन गिदवानी, अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री नरेन्द्र शर्मा, डॉ. निखिल कुलमी व बडी संख्या में योजना के हितग्राही उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के उदबोधन का सीधा-प्रसारण भी किया गया।
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत शुरू की गई संबल योजना बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। संबल गरीब का बल है, संबल निर्धन का बल है, संबल दु:ख को कम करने का प्रयास है, प्रदेश की सरकार द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा संबल योजना के हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खातों में अनुग्रह सहायता राशि डाली गई है, मैं आप सभी को बधाई देता हॅू।
मंत्री श्री मिश्र ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इंदौर संभाग ने प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ गरीब वर्ग के लोगों को बहुत ही सहायता की। प्रवासी मजदूरों को भोजन, खाद्य सामग्री के साथ-साथ कपडे, जूते-चप्पलें व वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई, इंदौर की जनता ने बहुत ही सराहनीय कार्य कर एक मिसाल बनाई है।
जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब गरीब का भी विकास हो, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान जी की कल्पना है और अभिलाषा भी है कि समाज को संकट के इस दौर में किसी परिवार के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार के सदस्यों को संबल मिले, सहायता मिले। संबल विश्वास का प्रतीक है, संबल स्नेह का प्रतीक है, घटना-दुर्घटना हो जाये तब किसी का संबल व सहायता मिल जाये तो उसके संकट के दौर में बहुत बडा सहयोग मिलता है।
आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 3700 से अधिक संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 80 करोड की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि जमा कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है, संबल योजना आपके लिये है।
संबल योजना के तहत इंदौर के 35 हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण
नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल व अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत इंदौर के 35 हितग्राहियो जिनमें 3 हितग्राहियों को दुर्घटना मृत्यु होने पर 4 लाख अनुग्रह सहायता राशि व 32 हितग्राहियों को सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। प्रदेश के 3700 हितग्राहियो को 80 करोड़ रूपये की राशि का सीधे बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2018 के अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता, सामान्य मुत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता, दुर्घटना की दशा में मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता, स्थायी अपंगता/आंशिक स्थाई अपंगता की दशा में अनुग्रह सहायता, उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करने का पात्र हितग्राहियों को प्रावधान है। उक्त योजनांतर्गत निगम द्वारा वर्ष-2018 से जुलाई 2020 तक 1847 से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।


