- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतियाचार्य
हर कोई चाहता है कि उसका हर दिन और महीना अच्छा निकले। उसे धन-धान्य की कमी न हो और सुख-शांति से जीवन चलता रहे। इन सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत आवश्यक है। अगर आप भी धन की देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय करें।
उपाय :-
किसी भी कांसे या पीतल की थाली में काजल लगाकर उसे काली कर दें और फिर चांदी की डण्डी से उस पर लक्ष्मीजी का चित्र बनाएं। फिर उस चित्र पर ऐश्वर्य लक्ष्मी यंत्र स्थापित कर दें और सिर्फ एक सफेद धोती पहनकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके सामने गेहूं के आटे के चार दीपक बनाएँ और उसमें तेल डाल कर जला लें। थाली के चारों कोनों पर रखे मूंगे की माला से इस मंत्र का 51 माला जाप करें।
मंत्र-
ॐ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं फट्
जब मंत्र पूरा हो जाए तो रात्रि में वहीं जमीन पर ही सो जाएं। सुबह जब घुंघरुओं की आवाज सुनें तो समझ लें कि लक्ष्मी का आगमन आपके घर हो गया है। फिर कभी आपको धन संबंधी परेशानी नहीं होगी।
लक्ष्मी की पूजा के नियम और सावधानियां :-
.#मां लक्ष्मी की पूजा सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।
. #मां लक्ष्मी के उस आकृति की पूजा करनी चाहिए, जिसमें वह गुलाबी कमल के पुष्प पर बैठी हों। साथ ही उनके हाथों से धन बरस रहा हो।
. #मां लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प, विशेषकर कमल चढ़ाना सर्वोत्तम रहता है।
. #मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप स्फटिक की माला से करने पर वह तुरंत प्रभावशाली होता है।
. #मां लक्ष्मी के विशेष स्वरूप हैं, जिनकी उपासना शुक्रवार के दिन करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
अब आपको बताते हैं कि धन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए।
नियमित धन प्राप्ति के लिए करें धन लक्ष्मी की पूजा :-
. #मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें उनके हाथों से धन गिर रहा हो।
. #चित्र के समक्ष घी का एक बड़ा सा दीपक जलाएं।
. #इसके बाद उनको इत्र समर्पित करें।
. #वही इत्र नियमित रूप से प्रयोग करें।
. #वृष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए धन लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी होती है।
धन की बचत के लिए करें धान्य लक्ष्मीजी की पूजा :-
#मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें उनके पास अनाज की ढेरी हो या चावल की ढेरी पर लक्ष्मीजी का स्वरूप स्थापित करें।
#उनके सामने घी का दीपक जलाएं, उनको चांदी का सिक्का अर्पित करें।
#पूजा के बाद उसी चांदी के सिक्के को अपने धन स्थान पर रख दें।
#मिथुन, तुला और कुम्भ राशि वालों के लिए धान्य लक्ष्मी के स्वरूप की आराधना विशेष होती है।
व्यापार में धन की प्राप्ति के लिए गजलक्ष्मी की पूजा :-
. #लक्ष्मीजी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें दोनों तरफ उनके साथ हाथी हों।
. #लक्ष्मीजी के समक्ष घी के तीन दीपक जलाएं।
. #मां लक्ष्मी को एक गुलाब का फूल अर्पित करें।
. #पूजा के बाद उसी गुलाब को अपने धन वाली जगह पर रख दें। रोज इस गुलाब को बदल दें।
वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के कारोबारी लोगों के लिए गजलक्ष्मी की पूजा विशेष होती है।
नौकरी में धन की प्राप्ति के लिए करें ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा :-
. #गणेशजी के साथ लक्ष्मीजी की स्थापना करें।
. #गणेशजी को पीले और लक्ष्मीजी को गुलाबी फूल चढ़ाएं।
. #लक्ष्मीजी को अष्टगंध चरणों में अर्पित करें।
. #नित्य प्रातः स्नान के बाद उसी अष्टगंध का तिलक लगाएं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा विशेष होती है।
धन की हानि से बचने के लिए करें वर लक्ष्मी की पूजा :-
. लक्ष्मीजी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें वह खड़ी हों और धन दे रही हों।
. उनके चरणों में नित्य प्रातः एक रुपये का सिक्का अर्पित करें।
. सिक्कों को जमा करते जाएं और महीने के अंत में किसी सौभाग्यवती स्त्री को दे दें।
मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए वरलक्ष्मी के स्वरूप की उपासना अदभुत होती है।


