- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
अमावस्या को करे विशेष उपाय, 3 जून को सोमवती अमावस

सब जानते है, कि जब अमावस्या की रात आती है, तो आसमान में चारो तरफ अँधेरा होता है. ऐसे में यह रात टोटको और तांत्रिक उपायों के लिए काफी उत्तम मानी जाती है। इसके इलावा इस रात कुछ ख़ास कार्य करने से लाभ भी अधिक मिलता है.
1. अमावस्या की रात उस व्यक्ति के लिए लाभदायक सिद्ध होती है, जिसे कालसर्प दोष होता है. ऐसे में आपको घर में एक अच्छे से पंडित जी को बुला कर इस दिन पूजा या हवन करवाना चाहिए शिव की पूजा करनी चाहिए.।
2. इसके इलावा अमावस्या के दिन एक सुखा नारियल लेकर उसमे एक छेद करके रवा या आटा घी में सेककर उसे बूरा और चीनी से भर दे. इसके बाद उसे किसी निर्जन स्थान पर पेड़ के नीचे जहाँ चींटिया हो वहां डाल कर रख दे और ध्यान रखे कि नारियल का खुला हिस्सा धरती के ऊपर ही हो. फिर वापिस मुड़ कर न देखे. बता दे कि यह बहुत ही अमोघ उपाय है. इससे दुःख पीड़ा दूर होती है और सुख समृद्धि, यश और हर्ष की प्राप्ति होती है. इस उपाय से पितृ दोष से भी शांति मिलती है ।
प्रत्येक अमावस्या को करे तो बहुत ही लाभ होता है ।
3. अमावस्या की रात को आठ बादाम और आठ काजल की डिब्बियां काले कपडे में बाँध कर किसी संदूक में रखे. इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.
4. इसके इलावा यदि हर अमावस्या को आप किसी कुएं में एक चम्मच दूध डालेंगे तो इससे आपके सभी दुःख खत्म हो जायेंगे.
5. इसके साथ ही अमावस्या के दिन शनि देव पर सरसो का तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपडा और नीला पुष्प चढ़ा कर शनि देव के पौराणिक मन्त्र की एक माला का जाप करेंगे तो इससे शनि देव का प्रकोप शांत हो सकता है.
अमावस्या को पीपल के पेड़ के नीचे कड़वे तेल का दिया जलाने से पित्र देवता प्रसन्न होते है.
6. अमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसो का तेल लगा कर रोटी खिलाएं, इससे दुश्मन शांत होते है. साथ ही इससे आकर्षित देवताओ से भी रक्षा होती है.
7. इसके इलावा अमावस्या के दिन घर के दरवाजे के ऊपर काले घोड़े की नाल को स्थापित करे. पर साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि उसका मुँह ऊपर की तरफ खुला रहे.।
अगर ये किसी दुकान या ऑफिस के द्वार पर स्थापित करना हो तो इसका मुँह नीचे की तरफ ही रखे. इससे कभी नजर नहीं लगती और साथ ही घर में सुख समृद्धि का स्थायी वास होता है.
8. अमावस्या के दिन एक कागजी निम्बू लेकर शाम के समय उसके चार टुकड़े करके किसी भी चौराहे पर चुपचाप चारो दिशाओ में फेंक दे. इस उपाय से बेरोजगारी की समस्या दूर होती है.
9. पहने हुए जूते चप्पल दान करे
मन चाहा स्थानांतरण के लिए 400 ग्राम सौंफ किसी एकांत स्थान में मिटटी में दबा दे
जहाँ खेती न होती हो । प्रार्थना करे मेरा अमुक स्थान पर स्थानांतरण हो जावे ।
पीछे पलट कर नही देखे ।


